ललितपुर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश हुई:तापमान गिरा, सड़कों पर कीचड़; बूंदाबांदी जारी

ललितपुर में बदला मौसम, तेज हवा के साथ बारिश हुई:तापमान गिरा, सड़कों पर कीचड़; बूंदाबांदी जारी

ललितपुर में रविवार शाम अचानक मौसम ने करवट ली। शाम करीब 7 बजे तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो गई, जिससे सड़कों पर कीचड़ हो गया। शहर में अभी भी बूंदाबांदी जारी है और आसमान में बादल छाए हुए हैं। लगभग दस मिनट तक तेज बारिश हुई, जिसके बाद बूंदाबांदी जारी रही। बारिश से पहले रविवार दोपहर को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। शाम को बारिश होने के बाद तापमान में गिरावट आई और यह 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इससे पहले रविवार दोपहर करीब ढाई बजे भी मौसम में बदलाव देखा गया था। उस समय तेज हवाएं चली थीं और आसमान में बादल छा गए थे, लेकिन लगभग एक घंटे बाद धूप फिर से निकल आई थी। हालांकि, शाम होते-होते मौसम फिर बदल गया। मौसम विभाग के अनुसार, 4 मई को ललितपुर में बारिश की संभावना है। इस दौरान बादल छाए रहेंगे और तेज हवाएं भी चल सकती हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *