मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में 9 जून से होने वाले BRICS कृषि मंत्रियों के अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन होगा। रविवार को केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ बैठक कर व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की और इसे ऐतिहासिक अवसर बताया। 9 से 13 जून तक होंगे प्रमुख आयोजन वैश्विक कृषि विमर्श का केंद्र बनेगा इंदौर मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि यह सम्मेलन भारत ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के कृषि क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आयोजित यह सम्मेलन खाद्य सुरक्षा, जलवायु परिवर्तन, कृषि व्यापार और किसान कल्याण जैसे विषयों पर नई दिशा तय करेगा। अंतरराष्ट्रीय स्तर की होंगी व्यवस्थाएं बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी तैयारियां अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप, समयबद्ध और सुव्यवस्थित हों। सरकार का लक्ष्य केवल आयोजन नहीं, बल्कि भारत की कृषि क्षमता, नवाचार और परंपरा का प्रभावी प्रदर्शन करना है। BRICS देशों की अहम भूमिका केंद्रीय मंत्री ने बताया कि BRICS देशों का वैश्विक कृषि में बड़ा योगदान है जिसमें लगभग 42% कृषि भूमि, 68% छोटे किसान, करीब 45% अनाज उत्पादन इन देशों से जुड़ा है। वर्तमान में BRICS के 11 सदस्य देश हैं, जिनमें भारत, ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका सहित अन्य देश शामिल हैं। इन विषयों पर होगा मंथन सम्मेलन में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जिनमें वैश्विक खाद्य सुरक्षा और पोषण, जलवायु, स्मार्ट कृषि, कृषि व्यापार और आपूर्ति शृंखला, डिजिटल कृषि और प्रिसिजन फार्मिंग, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग और रोबोटिक्स, किसान कल्याण और अनुसंधान सहयोग शामिल हैं। इंदौर की संस्कृति और आतिथ्य का भी मिलेगा अनुभव केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यह सम्मेलन केवल औपचारिक बैठक नहीं होगा, बल्कि अतिथियों को इंदौर की स्वच्छता, संस्कृति, मालवा की मेहमाननवाज़ी और कृषि विविधता से भी परिचित कराया जाएगा। इंदौर के 56 दुकान के सुस्वाद कराएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह आयोजन मध्यप्रदेश के लिए गर्व का विषय है और इससे किसानों, कृषि नवाचारों और नई तकनीकों को बढ़ावा मिलेगा। यह सम्मेलन वैश्विक कृषि सहयोग, खाद्य सुरक्षा और नवाचार के नए अध्याय की शुरुआत के रूप में देखा जा रहा है, जो भारत और मध्यप्रदेश को अंतरराष्ट्रीय मंच पर नई पहचान दिलाएगा। ये खबर भी पढ़ें… इंदौर में होगी BRICS देशों की बड़ी बैठक स्वच्छ भारत अभियान में अपना लोहा मनवाने के बाद अब इंदौर एक बार फिर वैश्विक कूटनीति के मानचित्र पर चमकने के लिए तैयार है। भारत द्वारा 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन (BRICS Summit 2026) की मेजबानी के तहत कृषि क्षेत्र की सबसे महत्वपूर्ण बैठक मध्य प्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर में आयोजित होने जा रही है।पूरी खबर पढ़ें


