खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव स्थित उषा विवाह भवन में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी नवीन कुमार मैठेला ने इस संबंध में परबत्ता थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नवीन कुमार मैठेला द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 1 मई की देर रात लगभग 2:40 बजे सभी परिजन जयमाला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कमरे में रखा सामान छोड़कर नीचे चले गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखा बैग बिखरा पड़ा है और जेवर से भरा बैग खाली कर दिया गया है। लगभग 7 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया चोर सोने का टीका, नथ, चकती, नकमुनी सहित लगभग 7 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जब आसपास खोजबीन की गई और विवाह भवन में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, तो एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई। स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि संदिग्ध की तलाश के दौरान सत्यनारायण दास के घर के पास एक व्यक्ति दिखा, जो लोगों को देखते ही भागने लगा। पीछा करने पर उसके पास से सोने की नथ और चकती गिर गई, जिसे पीड़ित ने अपना बताया। गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा इस संबंध में परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि आवेदन प्राप्त हो गया है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। खगड़िया जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र के करना गांव स्थित उषा विवाह भवन में एक शादी समारोह के दौरान चोरी की घटना से हड़कंप मच गया। बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र अंतर्गत रामपुर निवासी नवीन कुमार मैठेला ने इस संबंध में परबत्ता थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। नवीन कुमार मैठेला द्वारा दिए गए आवेदन के अनुसार, 1 मई की देर रात लगभग 2:40 बजे सभी परिजन जयमाला कार्यक्रम में शामिल होने के लिए कमरे में रखा सामान छोड़कर नीचे चले गए थे। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद जब वे वापस लौटे, तो उन्होंने देखा कि कमरे में रखा बैग बिखरा पड़ा है और जेवर से भरा बैग खाली कर दिया गया है। लगभग 7 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया चोर सोने का टीका, नथ, चकती, नकमुनी सहित लगभग 7 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। घटना के बाद जब आसपास खोजबीन की गई और विवाह भवन में लगे CCTV कैमरों की जांच की गई, तो एक संदिग्ध व्यक्ति की तस्वीर सामने आई। स्थानीय स्तर पर उसकी पहचान कराने की कोशिश की गई, लेकिन इसमें सफलता नहीं मिली। बताया जा रहा है कि संदिग्ध की तलाश के दौरान सत्यनारायण दास के घर के पास एक व्यक्ति दिखा, जो लोगों को देखते ही भागने लगा। पीछा करने पर उसके पास से सोने की नथ और चकती गिर गई, जिसे पीड़ित ने अपना बताया। गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा इस संबंध में परबत्ता थाना अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने जानकारी दी कि आवेदन प्राप्त हो गया है और CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा। पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


