Bhabanipur Election Result 2026: इन 5 कारणों से ममता बनर्जी की सीट पर पूरे देश की नजर

Bhabanipur Election Result 2026: इन 5 कारणों से ममता बनर्जी की सीट पर पूरे देश की नजर

Bhabanipur Election Result 2026: भवानीपुर में कई ऐसे फैक्टर हैं, जिनके चलते यह नहीं कहा जा सकता है कि सीएम लड़ रही हैं तो आसानी से जीत ही जाएंगी। 

West Bengal Elctions Result 2026 में कुछ सीटें ऐसी हैं, जिन पर पूरे देश की नजर रहेगी। उन्हीं में से एक है भवानीपुर विधान सभा क्षेत्र। यह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सीट है। वह यहां से तीन बार विधायक बन चुकी हैं। फिर भी, इस सीट के नतीजे को लेकर जबर्दस्त रोमांच बना हुआ है। इसके कई कारण हैं:

शुवेंदु अधिकारी: भवानीपुर में ममता बनर्जी से लड़ रहे हैं बीजेपी के शुवेंदु अधिकारी। वह पिछली बार नंदीग्राम में सीएम बनर्जी को हरा चुके हैं। इसलिए इस बार उन पर और भवानीपुर सीट पर सब की नजर है।

भारी मतदान: भवानीपुर में पहले 67 फीसदी से ज्यादा मतदान कभी नहीं हुआ, लेकिन इस बार आंकड़ा 86 पार है।
वैसे तो पूरे राज्य में ही इस बार रिकॉर्ड मतदान हुआ है, लेकिन भवानीपुर में पिछली बार की तुलना में करीब 25 फीसदी ज्यादा मतदान दर्ज हुआ है। यह ममता बनर्जी के समर्थन में है या खिलाफ, या फिर एसआईआर का असर? इस पर निश्चित रूप से कुछ नहीं कहा जा सकता।

इसलिए भी नहीं, क्योंकि भवानीपुर में गैर बंगाली मतदाताओं की भी अच्छी-ख़ासी संख्या है। इनमें सिख, गुजराती, मारवाड़ी, मराठी, बिहारी आदि शामिल हैं। कई जानकार मानते हैं कि शायद इसी वजह से पिछली बार ममता बनर्जी नंदीग्राम से लड़ी थीं। उन्हें शक था कि कहीं इनके वोट बीजेपी को नहीं चले जाएं।

2021 में ममता नंदीग्राम गई थीं एक तरह से सुवेंदु अधिकारी को सबक सिखाने के मकसद से। अधिकारी नंदीग्राम में टीएमसी के दिग्गज नेता थे, लेकिन पाला बदल कर बीजेपी से चुनाव लड़ रहे थे। ममता उन्हें उनके गढ़ में हरा कर उनकी ‘हैसियत’ बताना चाहती थीं, लेकिन दांव उल्टा पड़ गया। तब ममता भवानीपुर लौटीं।

ममता तीन बार भवानीपुर से विधायक बन चुकी हैं, लेकिन दो बार (2011, 2021) उपचुनाव जीत कर बनी हैं।

इस बार ममता भवानीपुर से लड़ीं तो भाजपा ने भी अधिकारी को भवानीपुर भेज दिया। 2021 में बीजेपी को भवानीपुर में 44,786 (35.16 प्रतिशत) वोट मिले थे। लेकिन, उपचुनाव में ममता बनर्जी के खिलाफ बीजेपी की प्रियंका टिबेरवाल को 26,428 (22.29 प्रतिशत) वोट ही मिले। ऐसे में बीजेपी को अपने मजबूत उम्मीदवार, आक्रामक प्रचार, मोदी फैक्टर और गैर बंगाली मतदाताओं की बड़ी संख्या से उम्मीदें हैं। लेकिन, पिछले नतीजों को देखते हुए इस बार के नतीजे में भी रोमांच भर गया है। वैसे, इस सीट से हर बार जीत टीएमसी की ही हुई है।

चुनाव वर्ष (Year) विजेता/रनर अप (Position) उम्मीदवार (Candidate) पार्टी (Party) वोट मिले (Votes) उम्र (Age) कुल वैध वोट डले (Valid Votes) वोटर लिस्ट में मतदाता (Electors) मतदान प्रतिशत (Turnout %) वोट शेयर (Vote Share)
2021 1 शोभनदेव चट्टोपाध्याय AITC 73,505 77 1,27,376 2,07,588 61.36 57.71
2021 2 रुद्रनील घोष BJP 44,786 47 1,27,376 2,07,588 61.36 35.16
2021 (उप चुनाव) 1 ममता बनर्जी AITC 85,263 66 1,18,580 2,06,527 57.42 71.9
2021 (उप चुनाव) 2 प्रियंका टिबरेवाल BJP 26,428 41 1,18,580 2,06,527 57.42 22.29
2016 1 ममता बनर्जी AITC 65,520 61 1,37,455 2,05,713 66.82 47.67
2016 2 दीपा दासमुंशी INC 40,219 55 1,37,455 2,05,713 66.82 29.26
2011 1 सुब्रत बख्शी AITC 87,903 60 1,35,716 2,12,821 63.77 64.77
2011 2 नारायण प्रसाद जैन CPM 37,967 53 1,35,716 2,12,821 63.77 27.98

  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *