मैं भी हूं Brij Bhushan की Victim, कुश्ती में कमबैक के ऐलान के साथ Vinesh Phogat का बड़ा खुलासा

मैं भी हूं Brij Bhushan की Victim, कुश्ती में कमबैक के ऐलान के साथ Vinesh Phogat का बड़ा खुलासा
ओलंपियन पहलवान और जुलाना से कांग्रेस विधायक विनेश फोगाट ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर खेल जगत और राजनीति में हलचल मचा दी है। विनेश ने पहली बार सार्वजनिक रूप से स्वीकार किया कि भारतीय कुश्ती संघ के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ शिकायत करने वाली 6 महिला पहलवानों में वह खुद भी एक ‘विक्टिम’ हैं।

मैं भी बृज भूषण की एक विक्टिम हूं

विनेश फोगाट ने अपने संदेश में बेहद भावुक और साहसिक खुलासा करते हुए कहा कि करीब तीन साल पहले महिला खिलाड़ियों के शारीरिक शोषण के खिलाफ जो आवाज उठाई गई थी, वह उसमें शामिल रही हैं। विनेश ने कहा, ‘सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि पीड़ित की पहचान सार्वजनिक न की जाए, लेकिन आज कुछ मजबूरियों के चलते मैं अपना नाम सार्वजनिक कर रही हूं। मैं बताना चाहती हूं कि जिन 6 महिला खिलाड़ियों ने शिकायत और गवाही दी थी, उनमें से एक विक्टिम मैं भी हूं।’ फिलहाल यह मामला कोर्ट में है और गवाहियों की प्रक्रिया चल रही है।

इसे भी पढ़ें: Supreme Court से राहत के बाद Pawan Khera का Delhi में भव्य स्वागत, बोले- संविधान जीता, दमनकारी मशीनरी हारी

कुश्ती संघ की मंशा पर उठाए सवाल

विनेश ने कुश्ती संघ द्वारा उत्तर प्रदेश में आयोजित की जा रही रैंकिंग प्रतियोगिता पर भी गंभीर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता बृज भूषण शरण सिंह के निजी शिक्षण संस्थान में कराई जा रही है। विनेश का आरोप है कि ऐसे स्थान पर खिलाड़ियों को निष्पक्ष न्याय मिलना नामुमकिन है। उन्होंने आशंका जताई कि वहां मैच के निर्णायकों और अंकों को प्रभावित कर किसी भी खिलाड़ी को जानबूझकर जिताया या हराया जा सकता है।
 

इसे भी पढ़ें: Vivek Vihar Fire Tragedy: सुरक्षा ही बनी 9 लोगों का काल, ग्रिल और बंद ताले ने बनाया इमारत को मौत का चैंबर

अखाड़े में वापसी का ऐलान

विनेश ने बताया कि वह पिछले डेढ़ साल से कुश्ती से दूर थीं, लेकिन कुछ महीने पहले उन्होंने दोबारा अभ्यास शुरू कर दिया है। उन्होंने अपनी निष्ठा और कठिन परिश्रम का जिक्र करते हुए कहा कि उनका एकमात्र लक्ष्य फिर से देश के लिए पदक जीतना और तिरंगे की शान बढ़ाना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *