सीटी बजाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट:अशोकनगर में बाइक में तोड़ी, क्रॉस केस दर्ज

सीटी बजाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में मारपीट:अशोकनगर में बाइक में तोड़ी, क्रॉस केस दर्ज

अशोकनगर के कोलुआ रोड स्थित बंधन मैरिज गार्डन के सामने रविवार देर रात कथित सीटी बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई और एक बाइक में तोड़फोड़ भी की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एक पक्ष की ओर से थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता महिला ने बताया कि वह टिफिन सेंटर चलाती है। रविवार रात उसका कर्मचारी नहीं आया था, इसलिए वह अपनी सहेली के साथ लेक सिटी कॉलोनी में टिफिन देने गई थी। वापस लौटते समय बंधन मैरिज गार्डन के सामने खड़े युवक विकास रजक, निवासी त्रिलोकपुरी कॉलोनी, ने उन्हें देखकर सीटी बजाई। विरोध करने पर मारपीट की
महिला के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो विकास गार्डन के अंदर चला गया। जब वे उसे देखने गार्डन के अंदर पहुंचीं, तो वहां उनके साथ मारपीट की गई। वहीं, दूसरे पक्ष के युवक विकास रजक ने पुलिस को दिए बयान में इन आरोपों को निराधार बताया है। उसका कहना है कि वह गार्डन में एक शादी समारोह में आया था और बाहर खड़ा था। तभी दो युवतियां स्कूटी से आईं और उससे सीटी बजाने को लेकर सवाल करने लगीं। विकास के अनुसार, उसने सीटी बजाने से इनकार किया, जिसके बाद दोनों युवतियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी और उसकी बाइक में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्ष थाने पहुंचे। पुलिस ने दोनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *