कुरुक्षेत्र अनाज मंडी से गेहूं से भरा ट्रक चोरी:438 कट्‌टे थे लोड, वजन नहीं होने पर खुला भेद, दुकान के सामने लेकर गया चोर

कुरुक्षेत्र अनाज मंडी से गेहूं से भरा ट्रक चोरी:438 कट्‌टे थे लोड, वजन नहीं होने पर खुला भेद, दुकान के सामने लेकर गया चोर

कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा अनाज मंडी से गेहूं के बैग से भरा ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। इस ट्रक में गेहूं के करीब 438 बैग लोड किए गए थे। घटना आज सुबह करीब साढ़े 6 बजे की है। चोर ने आढ़ती की दुकान के सामने से ही ट्रक को चलाकर ले गया। देर रात ही लेबर ने ट्रक में गेहूं के कट्‌टे लोड कर दिए थे। आढ़ती नरेश कुमार के मुताबिक, उनकी अनाज मंडी में आढ़त की 88 नंबर दुकान है। सीजन के चलते गेहूं की सफाई, तुलाई और ढुलाई के लेबर लगा रखी है। 2 मई की रात भी लेबर ट्रक में गेहूं के कट्‌टे लोड कर रही थी, ताकि सुबह गाड़ी का वजन करवाकर उसे गोदाम तक भेजा जा सके। ट्रक में लोड किए 438 कट्टे रात को लेबर ने ट्रांसपोर्टर के ट्रक (HR55H 4229) में गेहूं के 438 बेग लोड किए थे। इस दौरान ट्रक का ड्राइवर कमल लाल मौके पर मौजूद था। वे सुबह करीब 7 बजे दुकान पर पहुंचे, तो ट्रक दुकान के बाहर नहीं था। करीब एक घंटे बाद भी ट्रक का वजन नहीं हुआ तो उन्होंने ड्राइवर कमल को कॉल किया। ड्राइवर मिला घर, ट्रक हुआ चोरी कमल ने उनको जानकारी दी कि ट्रक लोड होने के बाद वह अपने घर यमुनानगर आ गया था, क्योंकि गाड़ी सुबह ही लेकर जानी थी। अभी कुछ देर तक वह दुकान पर आकर ट्रक का वजन करवा लेगा, लेकिन उन्होंने उसे बताया कि ट्रक दुकान के बाहर नहीं है। उन्होंने तुरंत मामले की सूचना पुलिस तक पहुंचाई। करीब साढ़े 5 लाख रुपए का गेहूं चोरी नरेश कुमार ने बताया कि सुबह 6 बजे के आसपास कोई चोर ट्रक चुराकर ले गया। ट्रक में करीब साढ़े 5 लाख रुपए की गेहूं थी। मामले की सूचना ट्रांसपोर्टर तक पहुंचाई गई। उधर, सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस मार्केट कमेटी के दफ्तर में सीसीटीवी फुटेज चेक कर रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *