बरगी बांध में 12 लोगों की जल समाधि करानेवाले क्रूज के कर डाले टुकड़े-टुकड़े

बरगी बांध में 12 लोगों की जल समाधि करानेवाले क्रूज के कर डाले टुकड़े-टुकड़े

Jabalpur Tragedy: जबलपुर के बरगी बांध में क्रूज हादसे में मौतों का आंकड़ा और बढ़ गया है। गुरुवार शाम हुए हादसे में रात तक जहां 4 शव मिले थे वहीं शुक्रवार को घटनास्थल से 5 शव बरामद किए गए। शनिवार को भी शवों के मिलने का सिलसिला लगातार जारी रहा। इस दिन दो बच्चों के शव मिले। रविवार सुबह एक और बच्चे का शव निकाला गया है। इस प्रकार क्रूज हादसे में अब तक कुल 12 लोगों की मौत हो चुकी है। लापता कामराज को भी तलाशा जा रहा है, इसके लिए सर्चिंग चल रही है। इस बीच एक दर्जन लोगों की जल समाधि करानेवाले क्रूज के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए हैं। अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई एहतियातन की गई।

बढ़ाया सर्चिंग दायरा:
घटना के बाद से एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की टीम सर्चिंग में जुट गई थीं। शनिवार सुबह से शुरू हुए अभियान में लापता लोगों का सुराग नहीं मिलने पर इसका दायरा बढ़ाया गया। मोटर बोट के जरिए लगभग तीन से चार किलोमीटर क्षेत्र में वृत्ताकार तरीके से तलाशी ली गई। रविवार को भी इसी तरह ऑपरेशन जारी रखा।

हादसे में मृतक संख्या 12 हो चुकी है। शनिवार को 2 बच्चों के शव मिले। पानी में फूलने से दोनों शव ऊपर आ गए थे। रविवार को 9 साल के मयूरम का शव मिला जबकि कामराज अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ, एनडीआरएफ और सेना की टीम लगातार सर्चिंग में जुटी हैं। रविवार को भी सुबह से ऑपरेशन जारी कर दिया गया।

अब तक जबलपुर की रेशमा सैय्यद (66), गंजबासौदा की शमीम फातिमा (65), जबलपुर की ज्योति श्रीवास (39), दिल्ली के त्रिशान मैसी (4) और मरीन मैसी (36), जबलपुर की नीतू सोनी (43), तमिलनाडु की सौभाग्यम अलागन (42), दिल्ली की मधुर मैसी (62), जबलपुर की काकुलाझी (38), जबलपुर कोतवाली निवासी विराज सोनी (6) और खमरिया निवासी तमिल (5) के शव बरामद किए जा चुके हैं।

क्रूज के कर डाले टुकड़े-टुकड़े, सुनिश्चित किया कि भीतर कोई व्यक्ति फंसा न हो

शनिवार को रेस्क्यू टीम ने बमुश्किल क्रूज को निकाला। करीब 20 फीट गहरे धंसे क्रूज को किनारे पर लाया गया। यहां क्रूज के टुकड़े-टुकड़े कर डाले। अधिकारियों ने बताया कि ऐहतियात के तौर पर ऐसा किया गया। रेस्क्यू टीम ने उसे पूरी तरह काट दिया, ताकि सुनिश्चित किया जा सके कि उसके भीतर कोई व्यक्ति फंसा न हो।

बरगी क्रूज दु:खांतिका:
3 और बच्चों के शव मिले
500 मीटर के दायरे में मिले बच्चे
एक और लापता की तलाश जारी
चार किमी तक सर्चिंग
कुल 12 हुई मृतकों की संख्या
मृतकों के परिजन को 10 लाख दें
कांग्रेस सांसद द्वारा मुआवजे की मांग
क्रूज के टुकड़े-टुकड़े किए
रेस्क्यू टीम ने एहतियातन उठाया कदम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *