पंचायत चुनाव 2026 की सुगबुगाहट; 4 मई को होगा सीटों का प्रारूप प्रकाशन, 18 तक करेंगे दावा-आपत्ति

पंचायत चुनाव 2026 की सुगबुगाहट; 4 मई को होगा सीटों का प्रारूप प्रकाशन, 18 तक करेंगे दावा-आपत्ति

प्रारुप प्रकाशन में खासतौर उन क्षेत्रों में बदलाव किया जाएगा। जहां ग्रामीण इलाकों नगर निकाय में शामिल हो चुके हैं, ऐसे में क्षेत्रों की जनसंख्या और वार्ड का विवरण अलग से दर्शाया जाएगा, ताकि भ्रम की स्थिति नहीं बने। यह जारी आदेश के अनुसार होगा। अधिकारियों के अनुसार आयोग का निर्देश है कि प्रपत्र-एक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और पंच जैसी सभी पदों की जानकारी शामिल रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर छह प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के लिए पंच शामिल है। इन सभी पदों के लिए मतदाता सूची का अद्यतन और सटीक होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय में जाकर मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। सिटी रिपोर्टर | बेतिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में अभी छह माह शेष हैं, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। विभागीय निर्देशानुसार 4 मई को 2011 की जनगणना के आधार पर क्षेत्रवार जनसंख्या का प्रारूप-1 प्रकाशित किया जाएगा। मुखिया, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए यह प्रकाशन पंचायत से लेकर समाहरणालय तक होगा। प्रकाशन के साथ ही 4 मई से दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 18 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम हटाने, आयु, वर्तनी या वार्ड संशोधन के लिए ग्राम पंचायत, प्रखंड या जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन दे सकेंगे। आपत्तियों का निष्पादन 22 मई तक किया जाएगा। यदि कोई नागरिक आपत्ति के निपटारे से संतुष्ट नहीं है, तो वह 11 से 29 मई के बीच अपील कर सकता है। पूरी प्रक्रिया के बाद 5 जून को प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन होगा, जिसे 9 जून को जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। .प्रपत्र-एक का प्रारुप प्रकाशन 4 मई 2026 {दावा-आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा 4 से 18 मई 2026 {आपत्ति का निष्पादन की समय सीमा 4 से 22 मई 2026 {वादों का निष्पादन 11 से 29 मई 2026 {अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 {आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन 9 जून 2026 प्रारुप प्रकाशन में खासतौर उन क्षेत्रों में बदलाव किया जाएगा। जहां ग्रामीण इलाकों नगर निकाय में शामिल हो चुके हैं, ऐसे में क्षेत्रों की जनसंख्या और वार्ड का विवरण अलग से दर्शाया जाएगा, ताकि भ्रम की स्थिति नहीं बने। यह जारी आदेश के अनुसार होगा। अधिकारियों के अनुसार आयोग का निर्देश है कि प्रपत्र-एक में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ग्राम पंचायत मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और पंच जैसी सभी पदों की जानकारी शामिल रहेगी। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर छह प्रमुख पदों के लिए मतदान कराया जाएगा। इसमें जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य व ग्राम कचहरी के लिए पंच शामिल है। इन सभी पदों के लिए मतदाता सूची का अद्यतन और सटीक होना अनिवार्य है। जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने ग्राम पंचायत कार्यालय व निर्वाचन कार्यालय में जाकर मतदाता सूची का अवलोकन जरूर करें। सिटी रिपोर्टर | बेतिया त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2026 में अभी छह माह शेष हैं, लेकिन प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। विभागीय निर्देशानुसार 4 मई को 2011 की जनगणना के आधार पर क्षेत्रवार जनसंख्या का प्रारूप-1 प्रकाशित किया जाएगा। मुखिया, पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य पदों के लिए यह प्रकाशन पंचायत से लेकर समाहरणालय तक होगा। प्रकाशन के साथ ही 4 मई से दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू होगी, जो 18 मई तक चलेगी। इस दौरान नागरिक मतदाता सूची में नाम जोड़ने, मृत या स्थानांतरित व्यक्तियों का नाम हटाने, आयु, वर्तनी या वार्ड संशोधन के लिए ग्राम पंचायत, प्रखंड या जिला निर्वाचन कार्यालय में आवेदन दे सकेंगे। आपत्तियों का निष्पादन 22 मई तक किया जाएगा। यदि कोई नागरिक आपत्ति के निपटारे से संतुष्ट नहीं है, तो वह 11 से 29 मई के बीच अपील कर सकता है। पूरी प्रक्रिया के बाद 5 जून को प्रपत्र-1 का अंतिम प्रकाशन होगा, जिसे 9 जून को जिला गजट में प्रकाशित किया जाएगा। .प्रपत्र-एक का प्रारुप प्रकाशन 4 मई 2026 {दावा-आपत्ति दाखिल करने की समय सीमा 4 से 18 मई 2026 {आपत्ति का निष्पादन की समय सीमा 4 से 22 मई 2026 {वादों का निष्पादन 11 से 29 मई 2026 {अंतिम प्रकाशन 5 जून 2026 {आंकड़ों का जिला गजट में प्रकाशन 9 जून 2026  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *