सरवड़ी पुरोहितान स्कूल में नई लाइब्रेरी का लोकार्पण:संत तुलछाराम महाराज बोले- शिक्षा ही समाज के विकास का मजबूत आधार

सरवड़ी पुरोहितान स्कूल में नई लाइब्रेरी का लोकार्पण:संत तुलछाराम महाराज बोले- शिक्षा ही समाज के विकास का मजबूत आधार

बालोतरा के सरवड़ी पुरोहितान स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में नई लाइब्रेरी भवन का लोकार्पण किया गया। ब्रह्मधाम आसोतरा तीर्थ के गादीपति संत तुलछाराम महाराज ने फीता काटकर इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में ग्रामीण, शिक्षक, छात्र और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। समारोह को संबोधित करते हुए संत तुलछाराम महाराज ने शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास का मजबूत आधार है। उन्होंने छात्रों को मन लगाकर अध्ययन करने, अनुशासित रहने और उज्ज्वल भविष्य बनाने के लिए प्रेरित किया। संत ने पुस्तकालय को ज्ञान का मंदिर बताया, जहां से छात्रों को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है। लाइब्रेरी के साथ ही स्कूल परिसर में अन्य निर्माण कार्यों का भी लोकार्पण हुआ। इस अवसर पर शिक्षा क्षेत्र में सहयोग देने वाले भामाशाहों का सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया। समाजसेवियों और दानदाताओं को साफा पहनाकर एवं माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया। सम्मानित भामाशाहों में बादरसिंह राजपुरोहित (सरवड़ी), हिम्मताराम पटेल (बागलोप), विशन सिंह राजपुरोहित, रणवीर सिंह राजपुरोहित, उम्मेदसिंह राजपुरोहित, घेवरराम सुथार, अर्जुनसिंह, भेरूसिंह और हनुमान सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे। ग्रामीणों और अभिभावकों ने स्कूल में लाइब्रेरी शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि इससे छात्रों को अध्ययन सामग्री मिलेगी और शिक्षा का स्तर बेहतर होगा। कार्यक्रम के अंत में संत तुलछाराम महाराज ने स्कूल के छात्र-छात्राओं को आशीर्वाद दिया।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *