नवादा में गुरुवार रात कादिरगंज पेट्रोल पंप के पास बारातियों पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दूल्हे के पिता, चाचा, भाई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। बारात कौवाकोल से नवादा आ रही थी।
बारात जब रोह के पास से गुजर रही थी, तभी रास्ते में बस पर पत्थर फेंके गए थे। कुछ दूर आगे चलकर जब बस कादिरगंज पेट्रोल पंप पर तेल लेने रुकी, तो कुछ युवकों ने मामूली बात पर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने फोन करके और लोगों को बुलाया और बारातियों के साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। दूल्हा राजू कुमार भी अस्पताल पहुंचे और अपने परिजनों का इलाज करवाया। लगभग एक घंटे तक सदर अस्पताल में रहने के बाद, इलाज कराकर सभी घायल बाराती शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए। दूल्हे राजू कुमार ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को पहचान लिया है। शादी संपन्न होने के बाद पुलिस को लिखित आवेदन दिया जाएगा और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी। नवादा में गुरुवार रात कादिरगंज पेट्रोल पंप के पास बारातियों पर हमला कर दिया गया। इस घटना में दूल्हे के पिता, चाचा, भाई और कुछ अन्य लोग घायल हो गए। बारात कौवाकोल से नवादा आ रही थी।
बारात जब रोह के पास से गुजर रही थी, तभी रास्ते में बस पर पत्थर फेंके गए थे। कुछ दूर आगे चलकर जब बस कादिरगंज पेट्रोल पंप पर तेल लेने रुकी, तो कुछ युवकों ने मामूली बात पर विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद उन्होंने फोन करके और लोगों को बुलाया और बारातियों के साथ मारपीट की। पुलिस के पहुंचने से पहले हमलावर फरार स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही हमलावर फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने एक गाड़ी को जब्त कर लिया। पुलिस ने सभी घायलों को नवादा सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज कराया गया। दूल्हा राजू कुमार भी अस्पताल पहुंचे और अपने परिजनों का इलाज करवाया। लगभग एक घंटे तक सदर अस्पताल में रहने के बाद, इलाज कराकर सभी घायल बाराती शादी समारोह में शामिल होने के लिए निकल गए। दूल्हे राजू कुमार ने बताया कि उन्होंने हमलावरों को पहचान लिया है। शादी संपन्न होने के बाद पुलिस को लिखित आवेदन दिया जाएगा और हमलावरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की जाएगी।


