बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो की मौत:एक की हालत गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर; उन्नाव पुलिस जांच में जुटी

बाइक ने साइकिल सवार को मारी टक्कर, दो की मौत:एक की हालत गंभीर, लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर; उन्नाव पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा मौरावां थाना क्षेत्र के असरेन्दा-कालूखेड़ा मार्ग पर तिसंधा गांव के पास हुआ। जानकारी के अनुसार, चिलौली गांव निवासी अखिलेश कुमार शुक्ला (55) सुदौली गांव से छत की शटरिंग का काम करवाकर साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बछरावां थाना क्षेत्र के रामपुर सुदौली गांव निवासी शिवा रावत (24) तेज रफ्तार बाइक चला रहा था, जिसके पीछे सुजीत लोधी बैठा था। तेज गति से आ रही बाइक ने साइकिल सवार अखिलेश को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। अखिलेश को परिजन कालूखेड़ा के एक निजी अस्पताल ले गए, जबकि शिवा को सौ बेड अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल सुजीत लोधी को प्राथमिक इलाज के बाद लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह के अनुसार, मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है और जांच जारी है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *