जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट; दिल्ली-तमिलनाडु की महिला पर्यटकों की मौत

जबलपुर क्रूज हादसा-11 लोग बिना टिकट सवार थे:प्रत्यक्षदर्शी बोला- किसी ने नहीं पहना था लाइफ जैकेट; दिल्ली-तमिलनाडु की महिला पर्यटकों की मौत

मध्यप्रदेश के जबलपुर के बरगी डैम में क्रूज तेज आंधी में पलट गया। अब तक 6 लोगों के शव मिल गए हैं। 19 को सुरक्षित बचा लिया गया है। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। पुलिस के मुताबिक MP टूरिज्म के क्रूज में 40 से 45 लोग सवार थे। एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक इनमें से 11 लोग बिना टिकट सवार थे और किसी ने भी लाइफ जैकेट नहीं पहना था। इस हादसे में ऑर्डिनेंस फैक्ट्री खमरिया के कर्मचारी कामराज का पूरा परिवार सवार था। कामराज की भाभी और माता-पिता तमिलनाडु से घूमने के लिए जबलपुर आई थीं। कामराज के साथ काम करने वाले अन्ना दुराई ने बताया कि कामराज उनकी पत्नी, भाभी और तीन बच्चे जिनकी उम्र 9, 7 और 5 साल हैं, क्रूज में सवार थे। बुजुर्ग होने के चलते माता-पिता क्रूज में सवार नहीं हुए थे। अन्ना के मुताबिक माता-पिता ने उसे फोन लगाकर क्रूज डूबने की जानकारी दी। जबलपुर का सोनी परिवार बाल-बाल बचा जबलपुर के पूर्वा गढ़ा में रहने वाले राजेश सोनी का परिवार हादसे में सकुशल बच गया है। हालांकि, उनकी 12 साल की बेटी आराध्या घायल है। राजेश, पत्नी अनामिका, 18 साल की बेटी समृद्धि और आराध्या के साथ घूमने गए थे। नसोनी परिवार के मुताबिक अचानक तेज हवाएं चलना शुरू हुई और क्रूज डगमगाने लगा। पर्यटकों ने चालक को कहा कि क्रूज को वापस किनारे पर ले चले, लेकिन स्टाफ ने एक नहीं सुनी। जब तेज आंधी चलने लगी तो क्रूज स्टाफ ने पर्यटकों को लाइफ जैकेट पहनने के लिए दी, लेकिन कई लोग इसे पहन ही नहीं सके। पायलट का दावा: लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिला’ क्रूज के पायलट महेश ने बताया कि वह 10 साल से क्रूज चला रहा है और पूरी तरह प्रशिक्षित व लाइसेंसधारी है। उनके मुताबिक क्रूज में सभी सुरक्षा इंतजाम और पर्याप्त लाइफ जैकेट मौजूद थे, लेकिन तूफान इतनी तेजी से आया कि यात्रियों को लाइफ जैकेट पहनने का मौका नहीं मिल सका। अब देखिए हादसे की 10 तस्वीरें… कलेक्टर ऑफिस में कंट्रोल रूम बना घटना के संबंध में सूचनाओं के आदान-प्रदान के लिए कलेक्टर कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया है। किसी भी जानकारी के लिए फोन नंबर 0761-2624355 पर कॉल किया जा सकता है। कंट्रोल रूम का इंचार्ज वीरेन्द्र सिंह को बनाया गया है और यह रातभर चालू रहेगा। मिसिंग व्यक्तियों के बारे में या अन्य महत्वपूर्ण जानकारियों के लिए बात की जा सकती है। ये खबर भी पढ़ें… MP के जबलपुर में क्रूज डूबा, 6 शव मिले:15 से ज्यादा लापता, 19 को बचाया मध्यप्रदेश के जबलपुर में नर्मदा नदी पर बने बरगी डैम में गुरुवार शाम पर्यटकों से भरा क्रूज डूब गया। पुलिस के मुताबिक, 6 शव बरामद किए गए हैं। 19 को सुरक्षित बचा लिया गया। 15 से ज्यादा अब भी लापता हैं। हादसा डैम के किनारे से 300 मीटर आगे हुआ। पढ़ें पूरी खबर…

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *