नित्यानंद राय बोले- बंगाल में बन रही भाजपा की सरकार:केंद्रीय मंत्री पहुंचे समस्तीपुर, कहा- लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया

नित्यानंद राय बोले- बंगाल में बन रही भाजपा की सरकार:केंद्रीय मंत्री पहुंचे समस्तीपुर, कहा- लोगों ने पीएम नरेंद्र मोदी पर विश्वास किया

समस्तीपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि हम बंगाल जीत रहे हैं। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। बंगाल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। बंगाल में भारी बहुमत से सरकार बन रही है। केंद्रीय मंत्री आज भाजपा के पूर्व एमएलसी स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यकर्म में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्व. चौधारी भाजपा के मजबूत सिपाही थे। जिन्होंने जिले में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया। लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि बंगाल के विकास व वहां के लोगों ने भाजपा की राष्ट्रीय नीति देश को सुरक्षित रखने की है, आंतरिक सुरक्षा की है। सबका साथ सबका विश्वास, सबका विकास है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का है। इसी विश्वास को लेकर बंगाल के लोगों ने साथ दिया। उनका विश्वास पूरा होगा। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव जिस तरह के ममता बनर्जी के गुड़ों ने लोगों को घर में कैद कर दिया था। उन्होंने वोट से वंचित किया था। लेकिन इस बार चुनाव आयोग की सफल नीति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजात के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल कर नया बंगाल बनाने के लिए वोट किया है। बंगाल में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बन रही है। बंगाल में बनेगी भाजपा की मजबूत सरकार- राजभूषण चौधरी केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने कहा है कि इस बार बंगाल में भाजपा की मजबूत सरकार बन रही है। एक्जिट पोल और वहां के लोगों के रूझान से यही दिख रहा है। इस बार लोगों ने बंगाल में अराजकता फैलाने वाले, बंगाल को लूटने वाले लोगों का खात्मा कर दिया है। समस्तीपुर में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बयान दिया है। इन्होंने कहा है कि हम बंगाल जीत रहे हैं। बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बन रही है। बंगाल के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विश्वास जताया है। बंगाल में भारी बहुमत से सरकार बन रही है। केंद्रीय मंत्री आज भाजपा के पूर्व एमएलसी स्व. हरिनारायण चौधरी की पांचवी पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यकर्म में शामिल होने के लिए पहुंचे थे। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि स्व. चौधारी भाजपा के मजबूत सिपाही थे। जिन्होंने जिले में संगठन को मजबूत बनाने का काम किया। लोगों ने उनके तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। पत्रकारों की ओर से पूछे गए सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि बंगाल के विकास व वहां के लोगों ने भाजपा की राष्ट्रीय नीति देश को सुरक्षित रखने की है, आंतरिक सुरक्षा की है। सबका साथ सबका विश्वास, सबका विकास है। 2047 तक विकसित भारत बनाने का है। इसी विश्वास को लेकर बंगाल के लोगों ने साथ दिया। उनका विश्वास पूरा होगा। एक सवाल के जबाव में उन्होंने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव जिस तरह के ममता बनर्जी के गुड़ों ने लोगों को घर में कैद कर दिया था। उन्होंने वोट से वंचित किया था। लेकिन इस बार चुनाव आयोग की सफल नीति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजात के कारण बड़ी संख्या में लोग घरों से बाहर निकल कर नया बंगाल बनाने के लिए वोट किया है। बंगाल में निश्चित रूप से भाजपा की सरकार बन रही है। बंगाल में बनेगी भाजपा की मजबूत सरकार- राजभूषण चौधरी केंद्रीय जलशक्ति मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी ने कहा है कि इस बार बंगाल में भाजपा की मजबूत सरकार बन रही है। एक्जिट पोल और वहां के लोगों के रूझान से यही दिख रहा है। इस बार लोगों ने बंगाल में अराजकता फैलाने वाले, बंगाल को लूटने वाले लोगों का खात्मा कर दिया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *