Big News: अभी-अभी बरगी बांध में डूबा क्रूज, 30 लोग थे सवार

Big News: अभी-अभी बरगी बांध में डूबा क्रूज, 30 लोग थे सवार

Big News: मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर है। बताया जा रहा है कि क्रूज में 30 लोग सवार थे। बरगी बांध में क्रूज डूबने की खबर लगते ही प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर पहुंच चुके हैं और डैम में क्रूज पलटने से डूबे लोगों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीआरएफ और पुलिस स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू में जुट गई है। मोटर बोट और स्पीड बोट से भी बचाव कार्य किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि शाम को बारिश के साथ चली तेज आंधी के बीच क्रूज बरगी बांध की लहरों के बीच फंस गया और डूब गया।

(खबर अपडेट की जा रही है…)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *