महराजगंज के चिउरहां में दुर्गा सप्तमी पाठ का आयोजन:2 मई को भव्य कलश यात्रा, 4 को विशाल भण्डारा

महराजगंज के चिउरहां में दुर्गा सप्तमी पाठ का आयोजन:2 मई को भव्य कलश यात्रा, 4 को विशाल भण्डारा

महराजगंज जनपद के सदर नगर पालिका परिषद अंतर्गत चिउरहाँ (वार्ड नं-19) में ‘श्री श्री दुर्गा मन्दिर समिति’ द्वारा ‘दुर्गा सप्तमी पाठ’ का आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक अनुष्ठान 02 मई 2026, शनिवार से शुरू होगा। समिति के अध्यक्ष शेषमणि गुप्ता ने बताया कि आयोजन के शुभारंभ पर 2 मई को प्रातः 9:00 बजे एक भव्य कलश यात्रा और मनमोहक झांकी निकाली जाएगी। यह यात्रा चिउरहाँ से प्रारंभ होकर उद्योग चौराहा, सक्सेना चौराहा, हनुमानगढ़ी होते हुए पुनः सक्सेना चौराहा से मऊपाकड़ दुर्गा मन्दिर तक जाएगी और अंत में चिउरहाँ में संपन्न होगी। अनुष्ठान की पूर्णाहूति के अवसर पर 04 मई 2026, सोमवार को एक विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया है। समिति ने सभी श्रद्धालुओं और जनमानस से इस धार्मिक अनुष्ठान में सम्मिलित होकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है। समिति ने आयोजन की मर्यादा बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। कलश यात्रा में केवल मन्दिर समिति के आधिकारिक बैनर और पोस्टर ही मान्य होंगे। किसी भी व्यक्ति विशेष, राजनैतिक दल या अन्य संस्था के निजी बैनर-पोस्टर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ समिति द्वारा विधिक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *