बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के मठ टोला में बुधवार रात एक 26 वर्षीय विवाहिता गुड़िया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मृतका के पति, पिता और भाई ने ससुराल पक्ष पर गुड़िया देवी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के पति जितेंद्र कुमार शर्मा पूर्वी चंपारण के मधुबन में काम करते हैं। चांदनी देवी ने गुड़िया देवी से झगड़ा किया था
जितेंद्र शर्मा के अनुसार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद उनके छोटे भाई की पत्नी चांदनी देवी ने गुड़िया देवी से झगड़ा किया था। गुड़िया ने फोन पर इसकी जानकारी अपने पति को दी थी। जितेंद्र के घर पहुंचने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। जितेंद्र ने बताया कि मामला शांत होने के बाद वह सब्जी लेने बाजार गए थे। लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी को मृत पाया। उन्होंने अपने पिता बच्चू शर्मा, माता बिंदु देवी, भाई मनु शर्मा और भाभी चांदनी देवी पर गुड़िया की हत्या का आरोप लगाया है। जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप
मृतका के पिता दुखीवत शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2014 में हुई थी और तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गुड़िया के साथ पहले भी मारपीट करने और जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। गुड़िया देवी के भाई रुपेश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गुड़िया देवी के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय दीपरंजन, 8 वर्षीय तपस्या और 5 वर्षीय दिपांशु शामिल हैं। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बेतिया जिले के मझौलिया थाना क्षेत्र के धोकराहा पंचायत के मठ टोला में बुधवार रात एक 26 वर्षीय विवाहिता गुड़िया देवी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसीएच भेज दिया। मृतका के पति, पिता और भाई ने ससुराल पक्ष पर गुड़िया देवी की हत्या का गंभीर आरोप लगाया है। मृतका के पति जितेंद्र कुमार शर्मा पूर्वी चंपारण के मधुबन में काम करते हैं। चांदनी देवी ने गुड़िया देवी से झगड़ा किया था
जितेंद्र शर्मा के अनुसार, बच्चों के बीच हुए मामूली विवाद के बाद उनके छोटे भाई की पत्नी चांदनी देवी ने गुड़िया देवी से झगड़ा किया था। गुड़िया ने फोन पर इसकी जानकारी अपने पति को दी थी। जितेंद्र के घर पहुंचने पर विवाद बढ़ गया, जिसके बाद 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामला शांत कराया। जितेंद्र ने बताया कि मामला शांत होने के बाद वह सब्जी लेने बाजार गए थे। लौटने पर उन्होंने अपनी पत्नी को मृत पाया। उन्होंने अपने पिता बच्चू शर्मा, माता बिंदु देवी, भाई मनु शर्मा और भाभी चांदनी देवी पर गुड़िया की हत्या का आरोप लगाया है। जिंदा जलाने के प्रयास का आरोप
मृतका के पिता दुखीवत शर्मा ने बताया कि उनकी बेटी की शादी 2014 में हुई थी और तब से उसे लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गुड़िया के साथ पहले भी मारपीट करने और जिंदा जलाने का प्रयास करने का आरोप लगाया। गुड़िया देवी के भाई रुपेश शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही उन्होंने पुलिस को सूचित किया। गुड़िया देवी के तीन छोटे बच्चे हैं, जिनमें 10 वर्षीय दीपरंजन, 8 वर्षीय तपस्या और 5 वर्षीय दिपांशु शामिल हैं। मझौलिया थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। पुलिस ने कहा कि आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


