किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह बारिश के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सड़क किनारे बना एक घर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घर में सो रहे सभी लोग सुरक्षित बच गए। यह घटना बहादुगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर पंचायत के पवना पुल के पास घटित हुई है। जहां तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और आजाद नामक व्यक्ति के घर को नुकसान पहुंचाया। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे
इधर इस घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत पौआखाली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी। अहमद हुसैन ने बताया कि बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। यह ट्रक पश्चिम बंगाल का है, जिसका वाहन संख्या WB 71 A6427 है। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। ट्रक चालक ने बताया मौसम खराब के वजह से पुल से सड़क में उतरते वक्त गाड़ी फिसल गई और हादसे का शिकार हो गया है। इधर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को गुरुवार सुबह हटाने का काम जारी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में गुरुवार अहले सुबह बारिश के बीच एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में सड़क किनारे बना एक घर क्षतिग्रस्त हो गया, हालांकि घर में सो रहे सभी लोग सुरक्षित बच गए। यह घटना बहादुगंज थाना क्षेत्र के मोहम्मदनगर पंचायत के पवना पुल के पास घटित हुई है। जहां तेज रफ्तार से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया और आजाद नामक व्यक्ति के घर को नुकसान पहुंचाया। घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे
इधर इस घटना की सूचना मिलते ही नगर पंचायत पौआखाली के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी दी। अहमद हुसैन ने बताया कि बारिश और तेज रफ्तार के कारण गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी। यह ट्रक पश्चिम बंगाल का है, जिसका वाहन संख्या WB 71 A6427 है। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोट आई है। ट्रक चालक ने बताया मौसम खराब के वजह से पुल से सड़क में उतरते वक्त गाड़ी फिसल गई और हादसे का शिकार हो गया है। इधर दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को गुरुवार सुबह हटाने का काम जारी है। स्थानीय प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


