ईरान (Iran) और अमेरिका (United States of America) के बीच अभी तक सफल शांति-वार्ता नहीं हो पाई है। पहले दौर की शांति-वार्ता पाकिस्तान (Pakistan) में हुई थी, लेकिन उसका कोई परिणाम नहीं निकला। दूसरे दौर की शांति-वार्ता के लिए जब अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल फिर से पाकिस्तान पहुंचा, तो ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने जाने से इनकार कर दिया। ट्रंप की लगातार धमकियों और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में नाकेबंदी की वजह से ईरान ने अमेरिका से दूसरे दौर की शांति-वार्ता से मना कर दिया था। ईरान ने साफ कर दिया है कि दबाव में वो अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा। हालांकि दोनों देश ही जल्द से जल्द समझौता करना चाहते हैं लेकिन एक-दूसरे की शर्तों पर सहमति नहीं बन पा रही है। इसी बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने आगे की बातचीत के बारे में एक बड़ा अपडेट दिया है।
फोन पर होगी आगे की बातचीत
ट्रंप ने कहा है कि ईरान से आगे की बातचीत अब पाकिस्तान में नहीं, बल्कि फोन पर ही होगी। गौरतलब है कि अभी तक पाकिस्तान दोनों पक्षों के बीच मध्यस्थ का काम कर रहा है और सीज़फायर में भी अहम भूमिका निभाई थी। ट्रंप ने पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) और आर्मी चीफ आसिम मुनीर (Asim Munir) को इसके लिए क्रेडिट भी दिया था। हालांकि पहले दौर की शांति-वार्ता के बाद पाकिस्तान में दोनों पक्षों की बातचीत नहीं हो पाई। दूसरी बार अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल के पाकिस्तान जाने के बावजूद ईरानी प्रतिनिधिमंडल नहीं पहुंचा और इसी वजह से जब ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अराघची (Abbas Araghchi) पाकिस्तान पहुंचे, तब ट्रंप ने अपना प्रतिनिधिमंडल नहीं भेजा।
आगे बढ़ रही है बातचीत
ट्रंप ने यह भी बताया कि ईरान से बातचीत आगे बढ़ रही है। इसके साथ ही उन्होंने यह उम्मीद भी जताई है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही समझौता हो सकता है क्योंकि दोनों देश शांति चाहते हैं।



LIVE updates: