भास्कर न्यूज | सिकटा सिकटा थाना क्षेत्र के सिकटा बाजार स्थित शिवमंदिर रोड में मंगलवार की मध्य रात्रि चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना सिकटा पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंभु प्रसाद गुप्ता और उनके भाई सुरेश प्रसाद गुप्ता के घर में हुई है। पुलिस गश्ती के बावजूद व्यवसायियों और ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है। चोरों ने बड़ी चतुराई से छत पर लगे ग्रिल के रास्ते दोनों घरों में प्रवेश किया और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार द्वारा सिकटा पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, चोरों ने घर से दो स्मार्ट मोबाइल फोन, हजारों रुपये, सोने-चांदी के कीमती आभूषण एवं अन्य जरूरी कागजात व सामान की चोरी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थानाध्यक्ष सदलबल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही चोरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। भास्कर न्यूज | सिकटा सिकटा थाना क्षेत्र के सिकटा बाजार स्थित शिवमंदिर रोड में मंगलवार की मध्य रात्रि चोरों ने दो सगे भाइयों के घरों में भीषण चोरी की घटना को अंजाम दिया। घटना सिकटा पंचायत के पूर्व उप मुखिया शंभु प्रसाद गुप्ता और उनके भाई सुरेश प्रसाद गुप्ता के घर में हुई है। पुलिस गश्ती के बावजूद व्यवसायियों और ग्रामीणों में असुरक्षा का माहौल है। चोरों ने बड़ी चतुराई से छत पर लगे ग्रिल के रास्ते दोनों घरों में प्रवेश किया और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित परिवार द्वारा सिकटा पुलिस को दिए गए आवेदन के मुताबिक, चोरों ने घर से दो स्मार्ट मोबाइल फोन, हजारों रुपये, सोने-चांदी के कीमती आभूषण एवं अन्य जरूरी कागजात व सामान की चोरी कर ली है। घटना की सूचना मिलते ही सिकटा थानाध्यक्ष सदलबल मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन की। थानाध्यक्ष नीतीश कुमार मौर्य ने बताया कि चोरी की घटना को लेकर आवेदन प्राप्त हुआ है। इस मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है और जल्द ही चोरों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


