MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

MP के धार में पिकअप वाहन पलटा, 12 की मौत:टायर फटने के बाद स्कॉर्पियो से टकराया; मृतकों में दो बच्चे, 10 घायल इंदौर रेफर

मध्य प्रदेश के धार में मजदूरों से भरा पिकअप वाहन स्कॉर्पियो को टक्कर मारने के बाद पलट गया। हादसे में अब तक दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। 13 गंभीर रूप से घायल हैं। एक्सीडेंट इंदौर अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग के चिकलिया फाटा पर जिओ पेट्रोल पंप के पास बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे हुआ। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, पिकअप में 35 मजदूर सवार थे। धार जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर छत्रपाल सिंह ने बताया कि 10 लोगों को गंभीर हालत में इंदौर के एमवाय अस्पताल रेफर किया गया है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। एसपी मयंक अवस्थी ने कहा- पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। ड्राइवर के नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा। इसी दौरान सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया। मृतकों के परिजन को 2-2 लाख, घायलों को 50-50 हजार रुपए की सहायता धार के जिला प्रभारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने घटना पर दुख जताते हुए बताया कि मृतकों के परिजन को 2-2 लाख और घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाएगी। वहीं, सीएमएचओ डॉ. माधव हसानी ने कहा- इंदौर में भी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया गया है। धार से आने वाले घायलों के बेहतर उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शी ने कहा- टायर फटने से अनियंत्रित हुआ था पिकअप प्रत्यक्षदर्शी शुभम सिसोदिया ने कहा- हादसे के समय मैं घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर मौजूद था। स्कॉर्पियो मांगूद से धार की ओर जा रही थी जबकि पिकअप वाहन धार से मांगूद की तरफ आ रहा था। इसी दौरान अचानक पिकअप का टायर फट गया। अनियंत्रित होकर पिकअप डिवाइडर को पार करते हुए रॉन्ग साइड में आ गया और सामने से आ रही स्कॉर्पियो से टकरा गया। फिर पलट गया। मैप से समझिए कहां हुआ हादसा… देखिए, तस्वीरें… खबर के मिनट टु मिनट अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से जरूर गुजर जाइए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *