सेंसेक्स में 1,000 अंक की तेजी:77,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक चढ़ा; ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

सेंसेक्स में 1,000 अंक की तेजी:77,900 पर कारोबार कर रहा, निफ्टी भी 300 अंक चढ़ा; ऑटो और IT शेयर्स में ज्यादा खरीदारी

शेयर बाजार में आज यानी 29 अप्रैल को बढ़त है। सेंसेक्स करीब 1,000 अंक की तेजी के साथ 77,900 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में भी करीब 300 अंक की तेजी है, ये 24,300 पर कारोबार कर रहा है। आज ऑटो, IT और FMCG शेयर्स में ज्यादा खरीदारी है। एक्सपर्ट्स के अनुसार UAE के तेल उत्पादक देशों के संगठन ओपेक और ओपेक+ से बाहर निकलने की घोषणा का बाजार पर पॉजिटिव असर दिख रहा है। इससे ओपेक की कच्चे तेल की कीमतों पर नियंत्रण करने की ताकत कमजोर होगी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आपूर्ति बढ़ने से कच्चे तेल की कीमतें गिर सकती हैं, जिसका सीधा फायदा भारत जैसे बड़े आयातक देशों को होगा। एशियाई बाजार में आज गिरावट 28 अप्रैल को अमेरिकी बाजार में गिरावट रही कच्चा तेल 110 डॉलर के पार ट्रेड कर रहा ब्रेंट क्रूड ऑयल की कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गई हैं। बाजार में तेल की मजबूत डिमांड और ‘स्ट्रेट ऑफ हॉर्मुज’ को लेकर चिंता बढ़ी है जिस वजह से ये तेजी आई है। हॉर्मुज को तेल की सप्लाई के लिए सबसे अहम रास्ता माना जाता है। इससे पहले कल बाजार में रही थी तेजी इससे पहले कल यानी 28 अप्रैल को सेंसेक्स 417 अंक (0.54%) की गिरावट के साथ 76,887 पर बंद हुआ था। निफ्टी में भी 97 अंकों (0.40%) की गिरावट रही, ये 23,996 पर बंद हुआ था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *