जुलाई में होगा DDU का दीक्षांत समारोह:तैयारियां शुरू, खेल और कला से होगा जश्न का आगाज, मेधावियों को मिलेगा सम्मान

जुलाई में होगा DDU का दीक्षांत समारोह:तैयारियां शुरू, खेल और कला से होगा जश्न का आगाज, मेधावियों को मिलेगा सम्मान

दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में साल 2025- 26 का दीक्षांत समारोह जुलाई के अंतिम सप्ताह में आयोजित किए जाने का प्रस्ताव है। इस संबंध में राजभवन, उत्तर प्रदेश की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिसके अंतर्गत दीक्षांत समारोह से पहले विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक और सामाजिक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इनमें खेल प्रतियोगिताएं, निबंध, चित्रकला, भाषण, लोकगीत, महिला सम्मेलन और सेमिनार शामिल हैं। इसके अलावा विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांवों और आंगनवाड़ी केंद्रों में भी विभिन्न प्रतियोगिताएं और जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से खास गतिविधियां कराई जाएंगी। स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल दिया जाएगा दीक्षांत समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न फैकल्टी के यूजी, पीजी और शोधार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी। शानदार प्रदर्शन करने वाले स्टूडेंट्स को गोल्ड मेडल और स्पेशल ऑनर दिया जाएगा। सभी जरुरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित और प्रेरणादायक बनाने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। साथ ही, मुख्य अतिथि के चयन और कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में राजभवन से अनुमोदन प्राप्त करने की प्रक्रिया भी प्रगति पर है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *