IPL 2026 में 7 मैच बाद पहली बार बदली पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11, श्रेयस अय्यर ने बताई ये वजह

IPL 2026 में 7 मैच बाद पहली बार बदली पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11, श्रेयस अय्यर ने बताई ये वजह

PBKS vs RR Update: आईपीएल 2026 के 41वें मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। ये मुकाबला मुल्लांपुर में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में पंजाब किंग्स ने अपनी प्लेइंग 11 में 2 बदलाव किए हैं। हैरान करने वाली बात ये है कि आईपीएल 2026 में पहली बार श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की प्लेइंग 11 में बदलाव हुआ है। टीम अब तक अजेय है और 7 में से 6 मैच जीतकर अंक तालिका में पहले स्थान पर है। पंजाब किंग्स का एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिसकी वजह से उन्हें एक अंक ही मिला था।

राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा और यश राज पुंजा।

पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

राजस्थान रॉयल्स ने इस मुकाबले के लिए अपनी प्लेइंग इलेवन में दो बड़े बदलाव किए हैं। शिमरन हेटमायर की जगह पर दासुन शनाका को मौका मिला है। वहीं, रवि बिश्नोई के स्थान पर यश राज को टीम में शामिल किया गया है। टॉस जीतने के बाद रियान ने कहा, “हम पहले गेंदबाजी करेंगे। प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव हैं। हेटमायर की जगह शनाका टीम में आए हैं। वहीं, बिश्नोई की जगह यश खेल रहे हैं।”

वहीं, पंजाब किंग्स भी इस मुकाबले में दो बदलाव के साथ उतरी है। सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन को अंतिम एकादश में शामिल किया गया है। टॉस हारने के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा, “हम भी गेंदबाजी करना पसंद करते। विकेट कुछ दिनों तक ढका रहा है। सूर्यांश शेडगे और लॉकी फर्ग्यूसन टीम में आए हैं। टीम में सभी को अपनी जिम्मेदारियों का पता है और हमारा एक लक्ष्य है, जिसे हासिल करने के लिए हमने एक स्टैंडर्ड सेट किया है और इसे सभी को फॉलो करना है।”

शानदार लय में हैं दोनों टीमें

पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या का प्रदर्शन बल्ले से कमाल का रहा है। वहीं, कप्तान श्रेयस अय्यर 7 मुकाबलों में 279 रन बना चुके हैं। हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में टीम का गेंदबाजी अटैक संघर्ष करता नजर आया था। दूसरी तरफ, राजस्थान रॉयल्स के लिए बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल तो अच्छी लय में दिखाई दिए हैं, लेकिन टीम का मिडिल ऑर्डर काफी कमजोर नजर आया है। हालांकि, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर ने शानदार गेंदबाजी की है। वहीं, बृजेश शर्मा भी टीम के भरोसे पर खरे उतरे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *