उन्नाव में युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या:पत्नी खेत से लौटी तो कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव में युवक ने पंखे से लटककर की आत्महत्या:पत्नी खेत से लौटी तो कमरे में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

उन्नाव के अजगैन कोतवाली क्षेत्र के परसन्दन गांव में मंगलवार शाम एक युवक ने अपने घर में पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक की पहचान पसरसन्दन गांव निवासी 30 वर्षीय सुशील पुत्र ईश्वरदीन के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम करीब 5 बजे की है, जब सुशील ने अपने कमरे में साड़ी के फंदे से पंखे से लटककर जान दे दी। उस समय उसकी पत्नी आरती अपनी बेटी के साथ खेत पर गई हुई थी। जब आरती खेत से वापस लौटी और घर के अंदर गई, तो उसने कमरे का दरवाजा बंद पाया। आवाज लगाने पर कोई जवाब नहीं मिला। खिड़की से देखने पर उसे पति पंखे से लटका मिला, जिससे वह घबरा गई। उसके शोर मचाने पर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और दरवाजा तोड़कर सुशील को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत से पत्नी आरती और चार वर्षीय बेटी दिव्या का रो-रोकर बुरा हाल है। आरती को अपने छह माह के बेटे और बेटी के भविष्य की चिंता सता रही है। अजगैन कोतवाली प्रभारी सुरेश सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में अभी तक किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *