महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में पास नहीं होने के बाद बीजेपी लगातार इसे बिहार में बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। आज एक बार फिर बीजेपी ने महिला मोर्चा के जरिए इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की रणनीति अपनाई। पटना में इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर डाक बंगला चौराहा तक बीजेपी द्वारा मशाल जुलूस के रूप में विरोध प्रदर्शन निकाला गया। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… संजय सरावगी भी हुए शामिल इस जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम को पश्चिम बंगाल में होने वाले मतदान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इस प्रदर्शन के जरिए महिलाओं को अपने पक्ष में करने और विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही है, ताकि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके। महिला आरक्षण संशोधन बिल के लोकसभा में पास नहीं होने के बाद बीजेपी लगातार इसे बिहार में बड़ा मुद्दा बनाने में जुटी हुई है। आज एक बार फिर बीजेपी ने महिला मोर्चा के जरिए इस मुद्दे पर विपक्ष को घेरने की रणनीति अपनाई। पटना में इनकम टैक्स गोलंबर से लेकर डाक बंगला चौराहा तक बीजेपी द्वारा मशाल जुलूस के रूप में विरोध प्रदर्शन निकाला गया। देखें प्रदर्शन की तस्वीरें… संजय सरावगी भी हुए शामिल इस जुलूस में प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी के साथ बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। इस कार्यक्रम को पश्चिम बंगाल में होने वाले मतदान से भी जोड़कर देखा जा रहा है। माना जा रहा है कि बीजेपी इस प्रदर्शन के जरिए महिलाओं को अपने पक्ष में करने और विपक्ष को महिला विरोधी साबित करने की कोशिश कर रही है, ताकि चुनाव में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाई जा सके।


