फतेहाबाद जिले में CIA रतिया पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को भारी मात्रा में डोडा पोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 13 किलो 460 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया है। मुखबिर की सूचना पर रोजावाली बस अड्डा के पास दबिश देकर पुलिस ने पंजाब के भिटीवाला निवासी बहादुर सिंह को गिरफ्तार किया। पुलिस को देखकर घबराए आरोपी ने कट्टा नीचे गिरा दिया, जिससे कुछ डोडा पोस्त जमीन पर बिखर गया। थाना सदर रतिया में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। बस अड्डे के पास मिला आरोपी CIA रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस टीम नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए घग्घर नाली पुल, रतिया के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति रोजावाली बस अड्डा के पास एक कमरे में पीले रंग के प्लास्टिक कट्टे में डोडा पोस्त लेकर बस का इंतजार कर रहा है। पुलिस को देखकर घबराया, गिरा दिया कट्टा सूचना को विश्वसनीय मानते हुए पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश दी। पुलिस को देखकर आरोपी घबरा गया और उसने कट्टा नीचे गिरा दिया, जिससे कुछ डोडा पोस्त जमीन पर बिखर गया। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया। पंजाब के भिटीवाला का है आरोपी पूछताछ में आरोपी की पहचान बहादुर सिंह निवासी भिटीवाला, जिला श्री मुक्तसर साहिब (पंजाब) के रूप में हुई। बरामद डोडा पोस्त का वजन करने पर कुल 13 किलो 460 ग्राम पाया गया। NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज पुलिस ने नियमानुसार नमूना लेकर शेष माल को सील कर अपने कब्जे में ले लिया। इस संबंध में थाना सदर रतिया में धारा 15(B), 61, 85 NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है


