शेखपुरा में शादी समारोह में छेड़खानी, मारपीट:DJ पर नाचने से मना करने पर 4 महिलाओं सहित 6 लोग घायल

शेखपुरा में शादी समारोह में छेड़खानी, मारपीट:DJ पर नाचने से मना करने पर 4 महिलाओं सहित 6 लोग घायल

शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के खोरमपुर कुंडा गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। डीजे पर नाचने से मना करने पर महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई, जिसमें चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना गांव के एक युवक की शादी के ‘दाल धोय’ रस्म के दौरान हुई। घायलों ने बताया कि परिवार के यदु पंडित के बेटे की शादी थी। रस्म के लिए महिलाएं निकली थीं, तभी कुछ बदमाश डीजे की धुन पर नाचने लगे। महिलाओं द्वारा उन्हें झुंड में नाचने से मना करने पर वे आक्रोशित हो गए। बांस के टुकड़ों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया बदमाशों ने बांस के टुकड़ों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में संतोष पंडित की पत्नी लक्ष्मी देवी, पवन पंडित की पुत्री निशु कुमारी, मिथिलेश कुमार, विकास पंडित, अंजली देवी और कंचन कुमारी घायल हो गए। लक्ष्मी देवी और निशु कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में शादी में शामिल होने आए दो रिश्तेदार भी मामूली रूप से घायल हुए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने तुरंत डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी, लेकिन पुलिस लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी घायलों ने बताया कि इस घटना को गांव के ही अजय यादव के पुत्र प्रिंस यादव, रणवीर यादव और सुभाष यादव सहित अन्य लोगों ने अंजाम दिया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शेखपुरा नगर परिषद क्षेत्र के खोरमपुर कुंडा गांव में बीती रात एक शादी समारोह के दौरान दबंगों ने जमकर उत्पात मचाया। डीजे पर नाचने से मना करने पर महिलाओं के साथ छेड़खानी और मारपीट की गई, जिसमें चार महिलाओं सहित छह लोग घायल हो गए। यह घटना गांव के एक युवक की शादी के ‘दाल धोय’ रस्म के दौरान हुई। घायलों ने बताया कि परिवार के यदु पंडित के बेटे की शादी थी। रस्म के लिए महिलाएं निकली थीं, तभी कुछ बदमाश डीजे की धुन पर नाचने लगे। महिलाओं द्वारा उन्हें झुंड में नाचने से मना करने पर वे आक्रोशित हो गए। बांस के टुकड़ों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया बदमाशों ने बांस के टुकड़ों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। इस मारपीट में संतोष पंडित की पत्नी लक्ष्मी देवी, पवन पंडित की पुत्री निशु कुमारी, मिथिलेश कुमार, विकास पंडित, अंजली देवी और कंचन कुमारी घायल हो गए। लक्ष्मी देवी और निशु कुमारी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना में शादी में शामिल होने आए दो रिश्तेदार भी मामूली रूप से घायल हुए। घटना के बाद गांव में अफरातफरी मच गई। पीड़ितों ने तुरंत डायल 112 पुलिस टीम को सूचना दी, लेकिन पुलिस लगभग एक घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी घायलों ने बताया कि इस घटना को गांव के ही अजय यादव के पुत्र प्रिंस यादव, रणवीर यादव और सुभाष यादव सहित अन्य लोगों ने अंजाम दिया। इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *