सहरसा शहर में आज़ रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाउन फीडर 1 और टाउन फीडर 2 से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने यह जानकारी दी। पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (विद्युत) के नेतृत्व में सहरसा स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से शुरू होकर सब्जी मंडी, बंगाली बाजार, रेलवे ढाला और प्रशांत रोड क्षेत्र तक चलेगा। सुरक्षा कारणों से इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखना आवश्यक बताया गया है। टाउन फीडर 1 और टाउन फीडर 2 के इलाकों में नहीं रहेगी बिजली टाउन फीडर 1 के अंतर्गत शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी और डीबी रोड क्षेत्र शामिल हैं, जहां बिजली नहीं रहेगी। वहीं, टाउन फीडर 2 के अंतर्गत पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस और कायस्थ टोला इलाके प्रभावित रहेंगे। कार्य समाप्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, सहरसा शहरी के सहायक बिजली अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी बिजली से जुड़े कार्य निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अस्थायी व्यवधान है और कार्य समाप्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए की जा रही है, जिससे भविष्य में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके। सहरसा शहर में आज़ रेलवे के अतिक्रमण हटाओ अभियान के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। टाउन फीडर 1 और टाउन फीडर 2 से जुड़े क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी। विद्युत कार्यपालक अभियंता अमित कुमार ने यह जानकारी दी। पूर्व मध्य रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर (विद्युत) के नेतृत्व में सहरसा स्टेशन के आसपास अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से शुरू होकर सब्जी मंडी, बंगाली बाजार, रेलवे ढाला और प्रशांत रोड क्षेत्र तक चलेगा। सुरक्षा कारणों से इन इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रखना आवश्यक बताया गया है। टाउन फीडर 1 और टाउन फीडर 2 के इलाकों में नहीं रहेगी बिजली टाउन फीडर 1 के अंतर्गत शंकर चौक, दहलान चौक, महावीर चौक, कपड़ा पट्टी और डीबी रोड क्षेत्र शामिल हैं, जहां बिजली नहीं रहेगी। वहीं, टाउन फीडर 2 के अंतर्गत पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा, मीरा सिनेमा, राइस मिल कैंपस और कायस्थ टोला इलाके प्रभावित रहेंगे। कार्य समाप्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल, सहरसा शहरी के सहायक बिजली अभियंता ने सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने जरूरी बिजली से जुड़े कार्य निपटा लें ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह अस्थायी व्यवधान है और कार्य समाप्त होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। प्रशासन ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यह कार्रवाई शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए की जा रही है, जिससे भविष्य में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके।


