भोजपुर पुलिस ने रवि हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। करीब एक महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र स्थित बीकेआई नगर इलाके में छापेमारी कर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी सरोज राय के रूप में हुई है। एसपी राज ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उसकी लोकेशन जयपुर में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया। हालांकि, इस सनसनीखेज हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया हथियार अब तक बरामद नहीं हो सका है।
अवैध संबंध के शक में मर्डर पुलिस की पूछताछ में आरोपी सरोज राय ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी और रवि कुमार के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर रवि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को पानी में फेंक देने की बात कही है, जिसकी बरामदगी के लिए प्रयास जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। करीब से मारी गई थी गोली मामला 21 मार्च 2026 का है, जब ज्ञानपुर गांव में दिनदहाड़े रवि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने करीब से गोली चलाई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मृतक के भाई रमाकांत कुमार ने गीधा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के ही सरोज राय और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया था। प्राथमिकी में अवैध संबंध के शक को लेकर हत्या किए जाने की बात कही गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था। भोजपुर पुलिस ने रवि हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई की है। करीब एक महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जयपुर के विश्वकर्मा थाना क्षेत्र स्थित बीकेआई नगर इलाके में छापेमारी कर की गई। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गीधा थाना क्षेत्र के ज्ञानपुर गांव निवासी सरोज राय के रूप में हुई है। एसपी राज ने इसकी पुष्टि की है। आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर उसकी लोकेशन जयपुर में मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया। हालांकि, इस सनसनीखेज हत्याकांड में इस्तेमाल किया गया हथियार अब तक बरामद नहीं हो सका है।
अवैध संबंध के शक में मर्डर पुलिस की पूछताछ में आरोपी सरोज राय ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। उसने बताया कि उसे अपनी पत्नी और रवि कुमार के बीच अवैध संबंध का शक था, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते उसने गुस्से में आकर रवि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार आरोपी ने हत्या में इस्तेमाल हथियार को पानी में फेंक देने की बात कही है, जिसकी बरामदगी के लिए प्रयास जारी है। फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर मामले की आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। करीब से मारी गई थी गोली मामला 21 मार्च 2026 का है, जब ज्ञानपुर गांव में दिनदहाड़े रवि कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हमलावर ने करीब से गोली चलाई थी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई थी। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मृतक के भाई रमाकांत कुमार ने गीधा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उन्होंने गांव के ही सरोज राय और उसके साले पर हत्या का आरोप लगाया था। प्राथमिकी में अवैध संबंध के शक को लेकर हत्या किए जाने की बात कही गई थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार हो गया था।


