डीएमसीएच में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड:एसी और वेंटिलेटर की भी सुविधा, जरूरी दवाइयां-ओआरएस भी उपलब्ध

डीएमसीएच में हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए स्पेशल वार्ड:एसी और वेंटिलेटर की भी सुविधा, जरूरी दवाइयां-ओआरएस भी उपलब्ध

बिहार समेत दरभंगा जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार है। ये वार्ड अस्पताल के 5वें तल्ले पर है। जिसमें 10 बेड उपलब्ध है। वार्ड में एसी लगा है। गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर भी है। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से एक-एक कमरा रिजर्व रखा गया है। इन कमरों में 2 बेड हैं। जहां एसी भी है। अनुमंडलीय अस्पतालों में भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। हर अनुमंडल अस्पताल में एक कमरा रिजर्व कर उसमें 4 बेड लगाए गए हैं, जहां लू और गर्मी से प्रभावित मरीजों का इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए सभी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, ओआरएस और अन्य चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
तेज धूप से बचने के सलाह डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा ने बताया कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, हल्के कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। जिले में फिलहाल गर्मी बरकरार है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। जारी पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान धीरे-धीरे कम होगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। बिहार समेत दरभंगा जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए विशेष वार्ड तैयार है। ये वार्ड अस्पताल के 5वें तल्ले पर है। जिसमें 10 बेड उपलब्ध है। वार्ड में एसी लगा है। गंभीर मरीजों के लिए वेंटिलेटर भी है। इसके अलावा सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में हीट स्ट्रोक से पीड़ित मरीजों के लिए अलग से एक-एक कमरा रिजर्व रखा गया है। इन कमरों में 2 बेड हैं। जहां एसी भी है। अनुमंडलीय अस्पतालों में भी स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी की है। हर अनुमंडल अस्पताल में एक कमरा रिजर्व कर उसमें 4 बेड लगाए गए हैं, जहां लू और गर्मी से प्रभावित मरीजों का इलाज किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, तापमान में लगातार वृद्धि को देखते हुए सभी अस्पतालों को जरूरी दवाएं, ओआरएस और अन्य चिकित्सा संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
तेज धूप से बचने के सलाह डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. अमित कुमार झा ने बताया कि दोपहर के समय बाहर निकलने से बचें, हल्के कपड़े पहनें और शरीर में पानी की कमी न होने दें। किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में संपर्क करें। जिले में फिलहाल गर्मी बरकरार है, लेकिन आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट के संकेत मिल रहे हैं। जारी पूर्वानुमान के अनुसार अधिकतम तापमान धीरे-धीरे कम होगा, जिससे लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *