बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार कर चुका है। लोग लू से बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सदर अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बना है। अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में भी बेड रिजर्व हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में सेकंड फ्लोर पर स्पेशल लू वार्ड और एईएस वार्ड बनाया गया है। जहां की एसी से लेकर पर्याप्त मात्रा में पंखा उपलब्ध है। मेडिकल स्टाफ भी अलर्ट मोड में है। हालांकि अभी तक एक भी ऐसा कोई सिरियस मरीज सामने नहीं आया है, जिसे की स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया जा सके। दूसरी ओर सदर अस्पताल के तीनों जनरल वार्ड में पंखा और एसी पहले से ही लगा हुआ है और गर्मी को देखते हुए 24 घंटा एसी के साथ पंखा भी चलाया जा रहा है। हालांकि ग्राउंड फ्लोर के जनरल वार्ड के 2 पंखे 15 दिनों से भी अधिक समय से खराब है। जिसके कारण दो-तीन मरीजों को परेशानी है। एक मरीज ने तो घर से छोटा कूलर मंगवा लिया है। अस्पताल से कुछ तस्वीरें… बेड के ऊपर लगा पंखा खराब है मरीज के अटेंडेंट मंझौल निवासी चंदन कुमार ने बताया कि पिछले शनिवार को पिताजी को एडमिट कराया था, लेकिन हमारे बेड के ऊपर लगा पंखा खराब है, जिसके कारण परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन को भीषण गर्मी में इस पर ध्यान देना चाहिए। दो अन्य मरीज और उसके परिजनों ने भी पंखा बंद रहने पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करने के लिए वाटर कूलिंग मशीन भी है। जो चालू है। 24 घंटे मरीजों के परिजनों को ठंडा पानी मिल रहा है। पिछले महीने ही यह व्यवस्था कर दी गई, जिससे की लोग गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकें नहीं और उन्हें ठंडा पानी मिल सके। इसका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
गंभीर मरीज अभी तक नहीं आए हैं स्पेशल वार्ड में तैनात एएनएम बिंदु ने बताया कि पेशेंट के आते ही हम लोग तुरंत इलाज शुरू कर देंगे, इसके लिए तैयार हैं। अभी तक इस वार्ड में हीट वेव का कोई पेशेंट नहीं आया है। जिनको थोड़ी परेशानी है उनका इलाज जनरल वार्ड में ही कर देते हैं। गर्मी से कुछ देर के लिए चक्कर, उल्टी-दस्त आदि के मरीज आ रहे हैं तो उनका जनरल वार्ड में ही इलाज कर रहे हैं। बेगूसराय में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। औसतन 20 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके बाद भी सदर अस्पताल में इमरजेंसी के लिए निजी एजेंसी के 2-2 जनरेटर लगाए गए हैं। लाइन कटते ही तुरंत जनरेटर की सेवा उपलब्ध करा दी जाती है। दवा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लू से बचाव के लिए हम लोग पहले ही तैयारी कर चुके हैं। सदर अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाकर सुरक्षित कर दिया गया है। सभी अनुमंडलीय अस्पताल में 6-6 बेड और पीएचसी में 5-5 बेड सुरक्षित है। सभी आवश्यक दवा की व्यवस्था सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक कर दिया गया है। एंबुलेंस को भी एक्टिव मोड में रखा गया है। बेगूसराय में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से पार कर चुका है। लोग लू से बीमार हो रहे हैं। अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सदर अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बना है। अनुमंडल अस्पताल और पीएचसी में भी बेड रिजर्व हैं। बेगूसराय सदर अस्पताल में सेकंड फ्लोर पर स्पेशल लू वार्ड और एईएस वार्ड बनाया गया है। जहां की एसी से लेकर पर्याप्त मात्रा में पंखा उपलब्ध है। मेडिकल स्टाफ भी अलर्ट मोड में है। हालांकि अभी तक एक भी ऐसा कोई सिरियस मरीज सामने नहीं आया है, जिसे की स्पेशल वार्ड में भर्ती कराया जा सके। दूसरी ओर सदर अस्पताल के तीनों जनरल वार्ड में पंखा और एसी पहले से ही लगा हुआ है और गर्मी को देखते हुए 24 घंटा एसी के साथ पंखा भी चलाया जा रहा है। हालांकि ग्राउंड फ्लोर के जनरल वार्ड के 2 पंखे 15 दिनों से भी अधिक समय से खराब है। जिसके कारण दो-तीन मरीजों को परेशानी है। एक मरीज ने तो घर से छोटा कूलर मंगवा लिया है। अस्पताल से कुछ तस्वीरें… बेड के ऊपर लगा पंखा खराब है मरीज के अटेंडेंट मंझौल निवासी चंदन कुमार ने बताया कि पिछले शनिवार को पिताजी को एडमिट कराया था, लेकिन हमारे बेड के ऊपर लगा पंखा खराब है, जिसके कारण परेशानी हो रही है। अस्पताल प्रशासन को भीषण गर्मी में इस पर ध्यान देना चाहिए। दो अन्य मरीज और उसके परिजनों ने भी पंखा बंद रहने पर नाराजगी जताई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों को ठंडा पानी उपलब्ध करने के लिए वाटर कूलिंग मशीन भी है। जो चालू है। 24 घंटे मरीजों के परिजनों को ठंडा पानी मिल रहा है। पिछले महीने ही यह व्यवस्था कर दी गई, जिससे की लोग गर्मी में पानी के लिए दर-दर भटकें नहीं और उन्हें ठंडा पानी मिल सके। इसका लोगों को काफी लाभ मिल रहा है।
गंभीर मरीज अभी तक नहीं आए हैं स्पेशल वार्ड में तैनात एएनएम बिंदु ने बताया कि पेशेंट के आते ही हम लोग तुरंत इलाज शुरू कर देंगे, इसके लिए तैयार हैं। अभी तक इस वार्ड में हीट वेव का कोई पेशेंट नहीं आया है। जिनको थोड़ी परेशानी है उनका इलाज जनरल वार्ड में ही कर देते हैं। गर्मी से कुछ देर के लिए चक्कर, उल्टी-दस्त आदि के मरीज आ रहे हैं तो उनका जनरल वार्ड में ही इलाज कर रहे हैं। बेगूसराय में पर्याप्त बिजली उपलब्ध है। औसतन 20 घंटे बिजली दी जा रही है। इसके बाद भी सदर अस्पताल में इमरजेंसी के लिए निजी एजेंसी के 2-2 जनरेटर लगाए गए हैं। लाइन कटते ही तुरंत जनरेटर की सेवा उपलब्ध करा दी जाती है। दवा भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि लू से बचाव के लिए हम लोग पहले ही तैयारी कर चुके हैं। सदर अस्पताल में 10 बेड का स्पेशल वार्ड बनाकर सुरक्षित कर दिया गया है। सभी अनुमंडलीय अस्पताल में 6-6 बेड और पीएचसी में 5-5 बेड सुरक्षित है। सभी आवश्यक दवा की व्यवस्था सदर अस्पताल से लेकर पीएचसी तक कर दिया गया है। एंबुलेंस को भी एक्टिव मोड में रखा गया है।


