बेगूसराय सदर प्रखंड की अझौर पंचायत में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पंचायत के कई सार्वजनिक स्थानों पर लगे चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, लेकिन चापाकलों के खराब होने से स्थिति और भी विकट हो गई है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों हिमांशु कुमार, कालू कुमार, कार्तिक शर्मा और अमन कुमार ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन अब उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, इस मामले में अझौर पंचायत के मुखिया मोहम्मद असगर इमाम ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए खराब पड़े चापाकलों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके। बेगूसराय सदर प्रखंड की अझौर पंचायत में भीषण गर्मी के बीच पेयजल संकट गहरा गया है। पंचायत के कई सार्वजनिक स्थानों पर लगे चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पानी के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में पानी की आवश्यकता सबसे अधिक होती है, लेकिन चापाकलों के खराब होने से स्थिति और भी विकट हो गई है। इस संबंध में स्थानीय ग्रामीणों हिमांशु कुमार, कालू कुमार, कार्तिक शर्मा और अमन कुमार ने पंचायत के जनप्रतिनिधियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन अब उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। वहीं, इस मामले में अझौर पंचायत के मुखिया मोहम्मद असगर इमाम ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इस भीषण गर्मी को देखते हुए खराब पड़े चापाकलों की जल्द से जल्द मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को पेयजल उपलब्ध हो सके।


