जमशेदपुर में बंद घर में चोरी; जेवरात गायब:आईआरबी जवान के घर का ताला तोड़कर घुसे चोर, अलमारी-लॉकर खोल ले गए जेवर- नकदी

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) के जवान नितेश कुमार झा के घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी उड़ा ली गई। जानकारी के अनुसार, नितेश झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की चाबी उन्होंने पड़ोसी को सौंप रखी थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर की देखरेख के लिए पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। करीब 50 लाख की चोरी घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी ने नितेश झा के ससुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बनाया और आराम से ताला तोड़कर अंदर घुसकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र अंतर्गत कैलाश नगर में चोरों ने एक बार फिर बंद घर को निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। इस बार आईआरबी (इंडिया रिजर्व बटालियन) के जवान नितेश कुमार झा के घर से लाखों रुपए के जेवरात और नकदी उड़ा ली गई। जानकारी के अनुसार, नितेश झा अपने परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। घर की चाबी उन्होंने पड़ोसी को सौंप रखी थी। रविवार सुबह जब पड़ोसी घर की देखरेख के लिए पहुंचे, तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ पाया। अंदर जाकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था। अलमारी व लॉकर टूटे हुए थे। करीब 50 लाख की चोरी घटना की जानकारी मिलते ही पड़ोसी ने नितेश झा के ससुर को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद परिजनों के बीच हड़कंप मच गया। परिजनों के अनुसार, चोरों ने घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात और नकदी सहित करीब 50 लाख रुपए की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है। बताया जा रहा है कि चोरों ने सुनियोजित तरीके से घर को निशाना बनाया और आराम से ताला तोड़कर अंदर घुसकर पूरी वारदात को अंजाम दिया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों तक पहुंचा जा सके। हालांकि, खबर लिखे जाने तक थाने में औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं हो सकी थी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *