सुपौल के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में SSB की 45वीं वाहिनी, बीरपुर द्वारा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीमा चौकी कुनौली और नरपतपट्टी के जवानों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नेपाली मुद्रा, भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान तथा 2 बैलों के साथ कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीमा चौकी कुनौली के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 223 के समीप नाका ड्यूटी के दौरान कार्रवाई की। दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए रोका गया। पूछताछ में उनकी पहचान सोनू दास और महेश दास, निवासी राजविराज, जिला सप्तरी (नेपाल) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर सोनू दास के पास से ₹30,000 नेपाली मुद्रा और बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया। बरामद सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सामग्री को विधिवत कार्रवाई के बाद कस्टम कार्यालय कुनौली को सौंप दिया गया। 2 बैलों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला शख्स वहीं, सीमा चौकी नरपतपट्टी के जवानों ने गश्त के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 221 के पास एक व्यक्ति को दो बैलों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। जवानों को देखते ही वह भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील कुमार, निवासी दूधाधारी, थाना करजाइन, जिला सुपौल बताया। बैलों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संदेह हुआ कि इन्हें तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए SSB सतर्क इसके बाद आरोपी और बैलों को जब्त कर थाना भपटियाही को सुपुर्द कर दिया गया। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए SSB लगातार सतर्क है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। सुपौल के भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में SSB की 45वीं वाहिनी, बीरपुर द्वारा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में सीमा चौकी कुनौली और नरपतपट्टी के जवानों ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए नेपाली मुद्रा, भारी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान तथा 2 बैलों के साथ कुल 3 तस्करों को गिरफ्तार किया है। सीमा चौकी कुनौली के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर सीमा स्तंभ संख्या 223 के समीप नाका ड्यूटी के दौरान कार्रवाई की। दो संदिग्ध व्यक्तियों को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए रोका गया। पूछताछ में उनकी पहचान सोनू दास और महेश दास, निवासी राजविराज, जिला सप्तरी (नेपाल) के रूप में हुई। तलाशी लेने पर सोनू दास के पास से ₹30,000 नेपाली मुद्रा और बड़ी मात्रा में कॉस्मेटिक सामान बरामद किया गया। बरामद सामान के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त सामग्री को विधिवत कार्रवाई के बाद कस्टम कार्यालय कुनौली को सौंप दिया गया। 2 बैलों के साथ संदिग्ध अवस्था में मिला शख्स वहीं, सीमा चौकी नरपतपट्टी के जवानों ने गश्त के दौरान सीमा स्तंभ संख्या 221 के पास एक व्यक्ति को दो बैलों के साथ संदिग्ध अवस्था में देखा। जवानों को देखते ही वह भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम सुशील कुमार, निवासी दूधाधारी, थाना करजाइन, जिला सुपौल बताया। बैलों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर संदेह हुआ कि इन्हें तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाया जा रहा था। अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए SSB सतर्क इसके बाद आरोपी और बैलों को जब्त कर थाना भपटियाही को सुपुर्द कर दिया गया। 45वीं वाहिनी के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण के लिए SSB लगातार सतर्क है और आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।


