पटना यूनिवर्सिटी के डिजिटल स्टूडियो में लेक्चर होंगे रिकॉर्ड:हर विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार, सभी स्टूडेंट्स को मिलेगा हर सब्जेक्ट का लिंक

पटना यूनिवर्सिटी के डिजिटल स्टूडियो में लेक्चर होंगे रिकॉर्ड:हर विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार, सभी स्टूडेंट्स को मिलेगा हर सब्जेक्ट का लिंक

पटना यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल स्टूडियो तैयार किया गया है। पिछले हफ्ते ही इसका उद्घाटन हुआ था। अब इसमें काम शुरू कर दिया गया है। इस डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से क्लास के दौरान टीचर अपने लेक्चर को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके साथ ही लेक्चर को यूनिवर्सिटी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी किया जाएगा। इस डिजिटल लैब में हर दिन कम से कम दो वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे। लेक्चर रिकॉर्डिंग के लिए हर विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार इस डिजिटल लैब में लेक्चर रिकॉर्डिंग के लिए हर विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गयी है। टीचर अपनी टाइमिंग के अनुसार लेक्चर रिकॉर्ड करेंगे। इस डिजिटल स्टूडियो के बनने के बाद अब तक तीन वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किए गए हैं। रिकॉर्डेड लेक्चर में फिलहाल जियोलॉजी, फिजिक्स और गणित विभाग की ओर से लेक्चर रिकॉर्ड किया गया है। इस रिकॉर्ड किए गए लेक्चर को जल्द ही यूनिवर्सिटी के यूट्यूब चैनल पर अपडेट किया जाएगा। हर विद्यार्थी को मिलेगा शिक्षकों के लेक्चर का लिंक इस डिजिटल लैब के संचालन के लिए टीम बनाई गई है। वीडियो को वेबसाइट पर शेयर करने के लिए एडिटिंग प्रोसेस जारी है। इससे संबंधित विषय के विद्यार्थियों को बार-बार पढ़ने और सुनने का मौका मिलेगा। हर विद्यार्थी विभिन्न विषय के शिक्षकों के लेक्चर का लिंक भी दिया जाएगा, जिससे उनकी तैयारी बेहतर हो सके। आगे यूनिवर्सिटी स्तर पर किए जाने वाले रिसर्च को डिजिटल स्टूडियो से जोड़ा जाएगा। पटना यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों की सुविधा के लिए डिजिटल स्टूडियो तैयार किया गया है। पिछले हफ्ते ही इसका उद्घाटन हुआ था। अब इसमें काम शुरू कर दिया गया है। इस डिजिटल स्टूडियो के माध्यम से क्लास के दौरान टीचर अपने लेक्चर को रिकॉर्ड कर सकेंगे। इसके साथ ही लेक्चर को यूनिवर्सिटी के यूट्यूब चैनल पर अपलोड भी किया जाएगा। इस डिजिटल लैब में हर दिन कम से कम दो वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किए जाएंगे। लेक्चर रिकॉर्डिंग के लिए हर विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार इस डिजिटल लैब में लेक्चर रिकॉर्डिंग के लिए हर विभाग से शिक्षकों की सूची तैयार कर ली गयी है। टीचर अपनी टाइमिंग के अनुसार लेक्चर रिकॉर्ड करेंगे। इस डिजिटल स्टूडियो के बनने के बाद अब तक तीन वीडियो लेक्चर रिकॉर्ड किए गए हैं। रिकॉर्डेड लेक्चर में फिलहाल जियोलॉजी, फिजिक्स और गणित विभाग की ओर से लेक्चर रिकॉर्ड किया गया है। इस रिकॉर्ड किए गए लेक्चर को जल्द ही यूनिवर्सिटी के यूट्यूब चैनल पर अपडेट किया जाएगा। हर विद्यार्थी को मिलेगा शिक्षकों के लेक्चर का लिंक इस डिजिटल लैब के संचालन के लिए टीम बनाई गई है। वीडियो को वेबसाइट पर शेयर करने के लिए एडिटिंग प्रोसेस जारी है। इससे संबंधित विषय के विद्यार्थियों को बार-बार पढ़ने और सुनने का मौका मिलेगा। हर विद्यार्थी विभिन्न विषय के शिक्षकों के लेक्चर का लिंक भी दिया जाएगा, जिससे उनकी तैयारी बेहतर हो सके। आगे यूनिवर्सिटी स्तर पर किए जाने वाले रिसर्च को डिजिटल स्टूडियो से जोड़ा जाएगा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *