सुपौल में पिस्टल,गोली-₹2.08 लाख के साथ 10 तस्कर अरेस्ट:SP ने अंतरजिला हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच

सुपौल में पिस्टल,गोली-₹2.08 लाख के साथ 10 तस्कर अरेस्ट:SP ने अंतरजिला हथियार गिरोह का भंडाफोड़ किया, बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच

सुपौल में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सुपौल पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए छापेमारी अभियान में अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, नगदी और वाहन भी बरामद किए गए हैं। 14 से 24 अप्रैल तक चलाया गया अभियान एसपी शरथ आरएस ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से चलाया गया। सबसे पहले 14 अप्रैल को किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी वार्ड संख्या-02 में छापेमारी कर पुलिस ने एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, एक चारपहिया वाहन और चार मोटरसाइकिल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। 19 अप्रैल को एक मकान में छापेमारी की गई इसके बाद 19 अप्रैल को सुपौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से तीन पिस्टल, छह मैगजीन, दो मोबाइल फोन और 2 लाख 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस कार्रवाई में एक अंतरजिला हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी वार्ड संख्या-14 में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल, तीन मैगजीन, चार कारतूस और एक खोखा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं 24 अप्रैल को राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास नहर पुल के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, पांच अर्द्धनिर्मित पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। अरविंद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपम कुमार, प्रभाष कुमार, हर्ष कुमार, विकास कुमार, अरविंद यादव, उपेंद्र मंडल, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, शाहंसाह और मो. क्यामुल के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जिनमें कुछ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। विशेष रूप से अरविंद यादव के खिलाफ खगड़िया जिले में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है।
बरामद सामान में कुल पांच पिस्टल, दो देशी कट्टा, छह अर्द्धनिर्मित पिस्टल, दस मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक खोखा, चार मोबाइल फोन, पांच मोटरसाइकिल, एक चारपहिया वाहन और 2.08 लाख रुपये नगद शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन-किन आपराधिक घटनाओं में इनका इस्तेमाल किया गया है।
सुपौल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है। सुपौल में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियारों की तस्करी पर रोक लगाने के उद्देश्य से सुपौल पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए छापेमारी अभियान में अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इस दौरान भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस, नगदी और वाहन भी बरामद किए गए हैं। 14 से 24 अप्रैल तक चलाया गया अभियान एसपी शरथ आरएस ने रविवार दोपहर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि यह अभियान 14 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 के बीच चरणबद्ध तरीके से चलाया गया। सबसे पहले 14 अप्रैल को किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी वार्ड संख्या-02 में छापेमारी कर पुलिस ने एक पिस्टल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, एक चारपहिया वाहन और चार मोटरसाइकिल के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया। 19 अप्रैल को एक मकान में छापेमारी की गई इसके बाद 19 अप्रैल को सुपौल थाना क्षेत्र अंतर्गत डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक मकान में छापेमारी की गई, जहां से तीन पिस्टल, छह मैगजीन, दो मोबाइल फोन और 2 लाख 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। इस कार्रवाई में एक अंतरजिला हथियार तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसी दिन पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी वार्ड संख्या-14 में भी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक पिस्टल, तीन मैगजीन, चार कारतूस और एक खोखा के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया। वहीं 24 अप्रैल को राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास नहर पुल के पास से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली, पांच अर्द्धनिर्मित पिस्टल, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया। अरविंद के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपम कुमार, प्रभाष कुमार, हर्ष कुमार, विकास कुमार, अरविंद यादव, उपेंद्र मंडल, मुकेश कुमार, मनीष कुमार, शाहंसाह और मो. क्यामुल के रूप में हुई है। सभी आरोपी अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं, जिनमें कुछ का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। विशेष रूप से अरविंद यादव के खिलाफ खगड़िया जिले में आर्म्स एक्ट के तहत पहले से मामला दर्ज है।
बरामद सामान में कुल पांच पिस्टल, दो देशी कट्टा, छह अर्द्धनिर्मित पिस्टल, दस मैगजीन, सात जिंदा कारतूस, एक खोखा, चार मोबाइल फोन, पांच मोटरसाइकिल, एक चारपहिया वाहन और 2.08 लाख रुपये नगद शामिल हैं। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद हथियारों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज की जांच की जा रही है, ताकि इस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों और नेटवर्क का खुलासा किया जा सके। इसके साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इन हथियारों की सप्लाई कहां से हो रही थी और किन-किन आपराधिक घटनाओं में इनका इस्तेमाल किया गया है।
सुपौल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *