आरा में घर में घुसकर युवक की पिटाई:भाभी को फोन करने से मना करने कर लाठी-डंडे से पीटा, दांत से काटकर किया घायल

आरा में घर में घुसकर युवक की पिटाई:भाभी को फोन करने से मना करने कर लाठी-डंडे से पीटा, दांत से काटकर किया घायल

भोजपुर में भाभी के मोबाइल पर फोन करने से मना करने पर देवर की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान धर्मपुरा निवासी लाल बाबू तुरहा के पुत्र अनिल कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने बताया कि बक्सर के ब्रह्मपुर निवासी रिश्तेदार धनजी कुमार भाभी के मोबाइल पर फोन किया था। जानकारी मिलने पर मैंने उसे भाभी को फोन करने से मना किया। जिस पर वो भड़क गया। गाली-गलौज करने लगा। मुझे धोबहा बाजार आकर मारने की धमकी दी गई। फिर 5 लोगों के साथ मेरे घर पर आया। मेरी जमकर पिटाई कर दी। छानबीन में जुटी पुलिस पीड़ित ने आगे कहा कि धनजी ने मुझे लाठी-डंडे से मारा है। कई जगहों पर दांत से काटा है। मारपीट के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। भोजपुर में भाभी के मोबाइल पर फोन करने से मना करने पर देवर की जमकर पिटाई कर दी गई। गंभीर हालत में इलाज के लिए परिजनों ने सदर अस्पताल में एडमिट कराया। घायल की पहचान धर्मपुरा निवासी लाल बाबू तुरहा के पुत्र अनिल कुमार(20) के तौर पर हुई है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है। पीड़ित ने बताया कि बक्सर के ब्रह्मपुर निवासी रिश्तेदार धनजी कुमार भाभी के मोबाइल पर फोन किया था। जानकारी मिलने पर मैंने उसे भाभी को फोन करने से मना किया। जिस पर वो भड़क गया। गाली-गलौज करने लगा। मुझे धोबहा बाजार आकर मारने की धमकी दी गई। फिर 5 लोगों के साथ मेरे घर पर आया। मेरी जमकर पिटाई कर दी। छानबीन में जुटी पुलिस पीड़ित ने आगे कहा कि धनजी ने मुझे लाठी-डंडे से मारा है। कई जगहों पर दांत से काटा है। मारपीट के बाद परिवार के सदस्यों ने अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल बयान के आधार पर पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *