एक्सप्रेसवे प्रदेश की नई पहचान: गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन बनेगा जन-उत्सव, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने फूंका कार्यकर्ताओं में जोश

एक्सप्रेसवे प्रदेश की नई पहचान: गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन बनेगा जन-उत्सव, पंकज चौधरी और धर्मपाल सिंह ने फूंका कार्यकर्ताओं में जोश

प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी तथा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कार्यक्रम स्थल, आवागमन, जनसंपर्क और व्यवस्थाओं की बारीकी से समीक्षा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

‘प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मिलेगी संजीवनी’

पंकज चौधरी ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे का उद्घाटन केवल औपचारिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के विकास का प्रतीक बनने जा रहा है। उन्होंने इसे एक दूरगामी परियोजना बताते हुए कहा कि यह प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के साथ औद्योगिक निवेश, व्यापारिक गतिविधियों और रोजगार सृजन को गति देगा।

‘एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में उभरा उत्तर प्रदेश’

पंकज चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व परिवर्तन हुआ है और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में इन परियोजनाओं को तेजी से जमीन पर उतारा जा रहा है। पूर्वांचल, बुंदेलखंड और गंगा एक्सप्रेसवे जैसी परियोजनाओं ने प्रदेश को ‘एक्सप्रेसवे प्रदेश’ के रूप में नई पहचान दी है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि उद्घाटन समारोह को जन-उत्सव का रूप देते हुए अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करें, ताकि यह ऐतिहासिक अवसर अविस्मरणीय बन सके।

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा संगठन अपनी अनुशासन और सक्रियता के लिए जाना जाता है और यह आयोजन संगठनात्मक क्षमता दिखाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ से जिला स्तर तक समन्वय बनाकर सूक्ष्म योजना और समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे प्रदेश की प्रगति को नई दिशा देने वाला प्रोजेक्ट है और कार्यकर्ताओं की एकजुटता व मेहनत से उद्घाटन कार्यक्रम को ऐतिहासिक और भव्य बनाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *