किशनगंज में 7 हजार से अधिक एलपीजी गैस उपलब्ध:आपूर्ति और वितरण सामान्य, 3 दिनों में उपभोक्ताओं के घर कराया जा रहा डिलीवरी

किशनगंज में 7 हजार से अधिक एलपीजी गैस उपलब्ध:आपूर्ति और वितरण सामान्य, 3 दिनों में उपभोक्ताओं के घर कराया जा रहा डिलीवरी

किशनगंज में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में जिले में 7440 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है। उपभोक्ता अब एजेंसी जाए बिना घर बैठे आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। उन्हें पहले की तरह दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 25 दिनों के बाद करा सकते है बुकिंग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापामारी की जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित होता है। जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील आज एलपीजी गैस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। किशनगंज में एलपीजी गैस की आपूर्ति और वितरण व्यवस्था सामान्य बनी हुई है। जिला पदाधिकारी विशाल राज ने बताया कि जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता है। वर्तमान में जिले में 7440 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टॉक उपलब्ध है। आपूर्ति की स्थिति पूरी तरह सामान्य है। गैस सिलेंडरों की होम डिलीवरी व्यवस्था सुचारू रूप से चालू हो गई है। उपभोक्ता अब एजेंसी जाए बिना घर बैठे आसानी से बुकिंग कर सकते हैं। उन्हें पहले की तरह दो से तीन दिनों में सिलेंडर उपलब्ध करा दिया जाएगा। शहरी क्षेत्र में 25 दिनों के बाद करा सकते है बुकिंग शहरी क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 25 दिनों के बाद और ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के लिए 45 दिनों के बाद पुनः बुकिंग की समय-सीमा निर्धारित की गई है। कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए धावा दल द्वारा नियमित रूप से छापामारी की जा रही है। किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। आमजन की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए जिला प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन सुबह 7 बजे से रात 9 बजे तक दो पालियों में संचालित होता है। जिले का कंट्रोल रूम दूरभाष संख्या 06456-225152 है। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील आज एलपीजी गैस से संबंधित कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे एलपीजी गैस की उपलब्धता को लेकर किसी प्रकार की चिंता न करें और किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *