प्रखंड व बूथ स्तर तक संगठन सृजन साथी को जोड़ पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा

प्रखंड व बूथ स्तर तक संगठन सृजन साथी को जोड़ पार्टी को मजबूत बनाया जाएगा

भास्कर न्यूज | खगड़िया कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ चंदन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिहार कांग्रेस कमेटी के ड्राइव सृजन साथी जनसंपर्क अभियान, संगठन संचालन और मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिले के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। डॉ चंदन यादव ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। हर प्रखंड और बूथ स्तर तक संगठन सृजन साथी को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने मेरिट आधारित और अनुशासित संगठन निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। कहा कि 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को सशक्त करना जरूरी है। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने की अपील की गई। बैठक में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। भास्कर न्यूज | खगड़िया कांग्रेस कार्यालय खगड़िया में शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक जिला अध्यक्ष डॉ चंदन यादव की अध्यक्षता में हुई। इसमें बिहार कांग्रेस कमेटी के ड्राइव सृजन साथी जनसंपर्क अभियान, संगठन संचालन और मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिले के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल हुए। डॉ चंदन यादव ने कहा कि पार्टी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए सदस्यता अभियान को तेज किया जाएगा। हर प्रखंड और बूथ स्तर तक संगठन सृजन साथी को जोड़कर संगठन को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने मेरिट आधारित और अनुशासित संगठन निर्माण पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए अभी से सक्रिय होने का आह्वान किया। कहा कि 2029 में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाने के लक्ष्य के साथ संगठन को सशक्त करना जरूरी है। बैठक में प्रखंड अध्यक्षों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनके समाधान का आश्वासन दिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों की तैयारी में जुटने की अपील की गई। बैठक में बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *