गर्मी और प्रचंड हो गई है। राज्य के करीब 23 जिलों में लू जैसे हालात हैं। रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 44°C तापमान रहा। पटना का अधिकतम तापमान 40.6°C, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहा। इस वजह से रात में भी राहत नहीं मिल रही है। पटना में लगातार चौथे दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज और वैज्ञानिक कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार के ऊपर एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी बिहार से मध्य प्रदेश तक फैली है। इसके साथ ही करीब 12.6 किमी की ऊंचाई पर 110 नॉट्स की रफ्तार से जेट स्ट्रीम सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ: 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसका व्यापक असर बिहार में नहीं दिखेगा। चेतावनी: मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में मेघगर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। सर्वाधिक गर्म शहर (तापमान डिग्री सेल्सियस में) उत्तर-पूर्व में हल्की राहत की उम्मीद अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा। केवल अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या आंधी की संभावना है। गर्मी और प्रचंड हो गई है। राज्य के करीब 23 जिलों में लू जैसे हालात हैं। रोहतास के डेहरी में सबसे अधिक 44°C तापमान रहा। पटना का अधिकतम तापमान 40.6°C, जबकि न्यूनतम तापमान 26°C के आसपास रहा। इस वजह से रात में भी राहत नहीं मिल रही है। पटना में लगातार चौथे दिन तापमान 40 डिग्री से अधिक दर्ज किया गया। मौसम का मिजाज और वैज्ञानिक कारण मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बिहार के ऊपर एक उत्तर-दक्षिण ट्रफ लाइन बनी हुई है, जो पूर्वी बिहार से मध्य प्रदेश तक फैली है। इसके साथ ही करीब 12.6 किमी की ऊंचाई पर 110 नॉट्स की रफ्तार से जेट स्ट्रीम सक्रिय है। पश्चिमी विक्षोभ: 23 अप्रैल से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, लेकिन इसका व्यापक असर बिहार में नहीं दिखेगा। चेतावनी: मौसम विभाग ने 25 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों, खासकर उत्तर और उत्तर-पूर्व बिहार में मेघगर्जन, वज्रपात और 50-60 किमी/घंटा की रफ्तार से हवा चलने की चेतावनी दी है। सर्वाधिक गर्म शहर (तापमान डिग्री सेल्सियस में) उत्तर-पूर्व में हल्की राहत की उम्मीद अगले सात दिनों के पूर्वानुमान के अनुसार, राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क ही रहेगा। केवल अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार जैसे उत्तर-पूर्वी जिलों में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश या आंधी की संभावना है।


