बेटी की शादी के 1 दिन पहले पिता की मौत:मधेपुरा के पुलिस कॉन्स्टेबल को आया हार्ट अटैक, पटना पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

बेटी की शादी के 1 दिन पहले पिता की मौत:मधेपुरा के पुलिस कॉन्स्टेबल को आया हार्ट अटैक, पटना पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

पटना पुलिस लाइन में पदस्थापित कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान के रहने वाले सुरेश तिवारी के तौर पर हुई है। बेटा धीरज तिवारी ने बताया कि वर्ष 2025 में पिताजी की पोस्टिंग सिवान से पटना हुई थी। ढाई साल पहले चल रही पीटीसी की परीक्षा के दौरान पैरालिसिस अटैक के चलते शरीर का दाहिना हिस्सा दिव्यांग हो गया था। पुलिस लाइन में फिलहाल ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार की रात अचानक हार्ट अटैक आया। इसके बाद हम लोग अस्पताल लेकर गए। तब तक रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 25 अप्रैल को मेरी बड़ी बहन की शादी थी। ड्यूटी के दौरान तनाव में थे धीरज तिवारी ने बताया कि पिता ड्यूटी के दौरान तनाव में थे। परिवार में धीरज के अलावा उनकी मां और दो बड़ी बहनें हैं एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी हथ। दूसरी वाली बहन की शादी 25 अप्रैल को थी। अब कैसे क्या करना है, इस पर घटना के बाद परिवार के दूसरे सदस्य शादी को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर पटना पुलिस लाइन में लाइन मैनेजर मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मृतक कांस्टेबल सुरेश तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के अलावा परिजन भी मौजूद रहे। बेटा धीरज तिवारी ने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार के लिए ₹15000 आर्थिक तौर पर अभी सहायता मिली है। पटना पुलिस लाइन में पदस्थापित कांस्टेबल की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। मृतक की पहचान मधेपुरा के सिंहेश्वर स्थान के रहने वाले सुरेश तिवारी के तौर पर हुई है। बेटा धीरज तिवारी ने बताया कि वर्ष 2025 में पिताजी की पोस्टिंग सिवान से पटना हुई थी। ढाई साल पहले चल रही पीटीसी की परीक्षा के दौरान पैरालिसिस अटैक के चलते शरीर का दाहिना हिस्सा दिव्यांग हो गया था। पुलिस लाइन में फिलहाल ड्यूटी लगाई गई थी। गुरुवार की रात अचानक हार्ट अटैक आया। इसके बाद हम लोग अस्पताल लेकर गए। तब तक रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। 25 अप्रैल को मेरी बड़ी बहन की शादी थी। ड्यूटी के दौरान तनाव में थे धीरज तिवारी ने बताया कि पिता ड्यूटी के दौरान तनाव में थे। परिवार में धीरज के अलावा उनकी मां और दो बड़ी बहनें हैं एक बड़ी बहन की शादी हो चुकी हथ। दूसरी वाली बहन की शादी 25 अप्रैल को थी। अब कैसे क्या करना है, इस पर घटना के बाद परिवार के दूसरे सदस्य शादी को लेकर विचार विमर्श कर रहे हैं। पुलिस लाइन में दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर पटना पुलिस लाइन में लाइन मैनेजर मिथिलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में मृतक कांस्टेबल सुरेश तिवारी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों के अलावा परिजन भी मौजूद रहे। बेटा धीरज तिवारी ने बताया कि पिता के अंतिम संस्कार के लिए ₹15000 आर्थिक तौर पर अभी सहायता मिली है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *