रेडिमेड गारमेंट शॉप में लगी आग:अलसुबह लगी आग, होमगार्ड की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड

रेडिमेड गारमेंट शॉप में लगी आग:अलसुबह लगी आग, होमगार्ड की सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड

पाली में सोमनाथ मंदिर के पास एक रेडिमेड कपड़ों की शॉप में शुक्रवार अलसुबह आग लग गई। होमगार्ड जवान की सूचना पर पुलिस और फायर बिग्रेड पहुंची। जिन्होंने आग को बुझाया लेकिन तब तक काफी सामान जल गया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि शार्ट सर्किट से आग लगी। आग से लाखों रुपए के सामान का नुकसान होना बताया जा रहा है। कोतवाली थाने के ASI जगदीशचंद्र ने बताया की सोमनाथ मंदिर के पास आशया गारमेंट नाम से शॉप है। सुबह करीब साढ़े-चार बजे के बीच शॉप में शॉप सर्किट से आग लग गई। सोमनाथ मंदिर के पास नाइट गश्त में तैनात होमगार्ड जवान चंद्रकांत की सूचना पर मौके पर पहुंचे और फायर बिग्रेड को बुलाया। तीन फायर बिग्रेड के कार्मिकों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक शॉप में रखे कपड़े सहित अन्य काफी सामान जलकर नष्ट हो गया। मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *