जयपुर मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर महिला गिरते हुए बची,VIDEO:एस्केलेटर पर चढ़ते समय गोद में था बच्चा, ASI ने भागकर दोनों को संभाला

जयपुर मेट्रो स्टेशन की सीढ़ियों पर महिला गिरते हुए बची,VIDEO:एस्केलेटर पर चढ़ते समय गोद में था बच्चा, ASI ने भागकर दोनों को संभाला

जयपुर के सिंधीकैम्प मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर पर चढ़ते समय एक महिला गिरते हुए बाल-बाल बच गई। एस्केलेटर पर चढ़ते समय महिला की गोद में बच्चा भी था। मेट्रो स्टेशन पर तैनात ASI ने भागकर दोनों को पकड़कर संभाला। ASI की सर्तकता के चलते महिला व बच्चा दोनों सुरक्षित बच सके। पुलिस ने बताया- जयपुर के सिंधीकैम्प मेट्रो स्टेशन पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा होने से टल गया। मेट्रो स्टेशन पर एस्केलेटर पर गोद में बच्चा लेकर एक महिला चढ़ रही थी। एस्केलेटर पर अचानक संतुलन बिगड़ने से महिला घबरा गई। खुद गिरने के साथ ही गोद में लगा बच्चा भी फिसलकर नीचे गिरने वाला था। इसी दौरान स्टेशन पर तैनात ASI दुर्गा प्रसाद ने तत्परता और सूझबूझ का परिचय दिया। बिना समय गंवाए तुरंत भागते हुए एस्केलेटर पर गिरती महिला-बच्चे को पकड़कर संभाला। ASI दुर्गा प्रसाद की सर्तकता के चलते दोनों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इस सराहनीय काम के लिए पुलिस कंट्रोल रुम की ओर से ASI दुर्गा प्रसाद की प्रशंसा की गई। समय रहते काबू पाने के चलते महिला-बच्चा दोनों पूरी तरह सुरक्षित है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *