मुजफ्फरपुर पहुंचे पटना हाईकोर्ट के जज राजेश कुमार वर्मा:कोर्ट कैंपस में मुख्य द्वार, कॉन्फ्रेंस हॉल, उद्यान का लोकार्पण; मीटिंग में कई मुद्दों पर चर्चा

पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार वर्मा दो दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर में हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:45 बजे कोर्ट परिसर पहुंचे। जहां जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सबसे पहले नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान कैंपस में प्रफुल्ल चाकी संस्थान और खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विकसित उद्यान(वाटिका) का उद्घाटन और निरीक्षण किया। फिर नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का भी लोकार्पण किया। सभी परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परिसर के विकास कार्यों की सराहना की। मीटिंग में अलग-अलग मुद्दों पर हुई चर्चा कार्यक्रम के दौरान जस्टिस वर्मा ने बार काउंसिल एवं अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। जिसमें न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन समेत कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पटना से पहुंची थी टीम बता दें, निरीक्षण को लेकर न्यायालय परिसर में पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थी। परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था। एक दिन पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्वयं तैयारियों का जायजा लिया था। हाईकोर्ट की टीम ने भी पहुंचकर अभिलेखों का निरीक्षण किया था। शनिवार को जस्टिस वर्मा विभिन्न न्यायालयों की कार्यवाही का निरीक्षण करेंगे। अधिवक्ता संगठनों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे। पटना हाईकोर्ट के निरीक्षी न्यायाधीश जस्टिस राजेश कुमार वर्मा दो दिवसीय दौरे पर मुजफ्फरपुर में हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9:45 बजे कोर्ट परिसर पहुंचे। जहां जिला एवं पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सबसे पहले नवनिर्मित मुख्य द्वार का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के आवासीय भवन का लोकार्पण किया। इस दौरान कैंपस में प्रफुल्ल चाकी संस्थान और खुदीराम बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद विकसित उद्यान(वाटिका) का उद्घाटन और निरीक्षण किया। फिर नवनिर्मित कॉन्फ्रेंस हॉल का भी लोकार्पण किया। सभी परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए उन्होंने परिसर के विकास कार्यों की सराहना की। मीटिंग में अलग-अलग मुद्दों पर हुई चर्चा कार्यक्रम के दौरान जस्टिस वर्मा ने बार काउंसिल एवं अधिवक्ता संघ के प्रतिनिधियों के साथ बैठक भी की। जिसमें न्यायिक व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्वेता कुमारी सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन समेत कई न्यायिक और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। पटना से पहुंची थी टीम बता दें, निरीक्षण को लेकर न्यायालय परिसर में पूर्व से ही व्यापक तैयारियां की गई थी। परिसर की साफ-सफाई, रंग-रोगन और व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया गया था। एक दिन पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने स्वयं तैयारियों का जायजा लिया था। हाईकोर्ट की टीम ने भी पहुंचकर अभिलेखों का निरीक्षण किया था। शनिवार को जस्टिस वर्मा विभिन्न न्यायालयों की कार्यवाही का निरीक्षण करेंगे। अधिवक्ता संगठनों की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *