मुज़फ़्फ़रनगर में गैस एजेंसी से सिलेंडर चोरी:बघरा में लाइन में लगे उपभोक्ता का सिलेंडर गायब, CCTV में कैद

मुज़फ़्फ़रनगर में गैस एजेंसी से सिलेंडर चोरी:बघरा में लाइन में लगे उपभोक्ता का सिलेंडर गायब, CCTV में कैद

मुज़फ़्फ़रनगर में गैस एजेंसियों पर सिलेंडर चोरी की घटनाएँ बढ़ रही हैं। ताज़ा मामला थाना तितावी क्षेत्र की बघरा गैस एजेंसी का है, जहाँ शुक्रवार सुबह लाइन में लगे एक उपभोक्ता का सिलेंडर चोरी हो गया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, उपभोक्ता दीपक शुक्रवार सुबह गैस लेने के लिए लाइन में खड़े थे। इसी दौरान, सुबह करीब 6:45 बजे बाइक सवार दो चोरों ने मौका पाकर एक सिलेंडर उठा लिया और फरार हो गए। चोरी की यह वारदात एजेंसी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली बार नहीं है, बल्कि आए दिन किसी न किसी गैस एजेंसी पर इस तरह की चोरियाँ हो रही हैं। कई उपभोक्ता शिकायत दर्ज कराने से भी बचते हैं। पीड़ित उपभोक्ता दीपक ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने बताया है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *