मधुबनी में वॉटसन स्कूल से निकाली गई स्व-गणना जागरूकता रैली:1 मई तक भागीदारी की अपील, प्रचार-प्रसार के लिए रथ रवाना

भारत जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए शुक्रवार सुबह मधुबनी के वॉटसन स्कूल से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में स्व-गणना के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा, नगर आयुक्त उमेश भारती, उप निदेशक जनसंपर्क परिमल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक, डीपीओ नमामि गंगा आनंद अंकित सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉटसन स्कूल में रैली हुई समाप्त यह जागरूकता रैली वॉटसन स्कूल से प्रारंभ होकर स्टेशन परिसर एवं महिला कॉलेज होते हुए पुनः वॉटसन स्कूल में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्व-गणना के महत्व से संबंधित नारे लगाए और आम लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्व-गणना से संबंधित संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें। लोगों से जनगणना को सफल बनाने की अपील अधिकारियों ने आम नागरिकों से 1 मई तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और सटीक एवं पूर्ण जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्व-गणना न केवल नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करती है, बल्कि यह प्रशासनिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहायक होती है। भारत जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए शुक्रवार सुबह मधुबनी के वॉटसन स्कूल से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नगर निगम क्षेत्र में स्व-गणना के प्रचार-प्रसार हेतु एक विशेष जागरूकता रथ को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में मधुबनी नगर निगम के मेयर अरुण राय, अपर समाहर्ता मुकेश रंजन झा, नगर आयुक्त उमेश भारती, उप निदेशक जनसंपर्क परिमल कुमार, विशेष कार्य पदाधिकारी नितेश कुमार पाठक, डीपीओ नमामि गंगा आनंद अंकित सहित कई अधिकारी, कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स और बड़ी संख्या में आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वॉटसन स्कूल में रैली हुई समाप्त यह जागरूकता रैली वॉटसन स्कूल से प्रारंभ होकर स्टेशन परिसर एवं महिला कॉलेज होते हुए पुनः वॉटसन स्कूल में आकर समाप्त हुई। रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्व-गणना के महत्व से संबंधित नारे लगाए और आम लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया। जागरूकता रथ के माध्यम से नगर क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में स्व-गणना से संबंधित संदेश प्रसारित किए जा रहे हैं, जिससे अधिक से अधिक लोग इस प्रक्रिया में शामिल हो सकें। लोगों से जनगणना को सफल बनाने की अपील अधिकारियों ने आम नागरिकों से 1 मई तक चलने वाली स्व-गणना प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने और सटीक एवं पूर्ण जानकारी देकर जनगणना को सफल बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि स्व-गणना न केवल नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित करती है, बल्कि यह प्रशासनिक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन में भी सहायक होती है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *