पटना में एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए उसे ले जाया गया था, पर उसकी जान नहीं बची। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड महेश (31) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि 2 दिन पहले लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ महेश के साथ शादी करने के लिए भाग गई थी। इसके बाद लड़की के पिता ने आईआईटी थाने में महेश कुमार और उसके परिवार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी, इसी बीच लड़की के घर वालों ने लड़के का लोकेशन पता कर लिया और वापस लौटने का दबाव बनाने लगे। इसी डर से लड़की ने जहर खा लिया। लड़की के परिजनों ने महेश और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। महेश कुमार विक्रम थानाक्षेत्र निवासी स्व. राजेश पासवान का बेटा है। मामला आईआईटी अम्हारा थानाक्षेत्र का है। लड़का-लड़की दोनों अलग-अलग जाती के थे फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच जारी है। इधर घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम छा गया है। प्रेमी जोड़े दो अलग-अलग जाति के थे। लड़की के परिवार को इसी कारण महेश पसंद नहीं था। दो दिन पहले अपहरण का मामला दर्ज हुआ था थाना प्रभारी रोशन कुमार राज ने बताया कि, ‘2 दिन पहले मृतका के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। कहा था कि मेरी बेटी महेश कुमार के साथ भाग गई है। भागने में महेश कुमार के परिवार ने भी साथ दिया है।’ इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की नौबतपुर इलाके में है और जहर खा ली। जिसे इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई कर रही है। पटना में एक नाबालिग लड़की ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। इलाज के लिए उसे ले जाया गया था, पर उसकी जान नहीं बची। पुलिस ने लड़की के बॉयफ्रेंड महेश (31) को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा कि 2 दिन पहले लड़की अपने बॉयफ्रेंड के साथ महेश के साथ शादी करने के लिए भाग गई थी। इसके बाद लड़की के पिता ने आईआईटी थाने में महेश कुमार और उसके परिवार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया था। पुलिस कार्रवाई कर ही रही थी, इसी बीच लड़की के घर वालों ने लड़के का लोकेशन पता कर लिया और वापस लौटने का दबाव बनाने लगे। इसी डर से लड़की ने जहर खा लिया। लड़की के परिजनों ने महेश और उसके परिवार पर हत्या का आरोप लगाया है। महेश कुमार विक्रम थानाक्षेत्र निवासी स्व. राजेश पासवान का बेटा है। मामला आईआईटी अम्हारा थानाक्षेत्र का है। लड़का-लड़की दोनों अलग-अलग जाती के थे फिलहाल, पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और आगे की जांच जारी है। इधर घटना के बाद मृतक के गांव और परिवार में मातम छा गया है। प्रेमी जोड़े दो अलग-अलग जाति के थे। लड़की के परिवार को इसी कारण महेश पसंद नहीं था। दो दिन पहले अपहरण का मामला दर्ज हुआ था थाना प्रभारी रोशन कुमार राज ने बताया कि, ‘2 दिन पहले मृतका के पिता ने अपहरण का मामला दर्ज कराया था। कहा था कि मेरी बेटी महेश कुमार के साथ भाग गई है। भागने में महेश कुमार के परिवार ने भी साथ दिया है।’ इसके बाद मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि लड़की नौबतपुर इलाके में है और जहर खा ली। जिसे इलाज के लिए पटना एम्स में भर्ती किया गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी है। फिलहाल पुलिस आरोपी प्रेमी को गिरफ्तार कर आगे कार्रवाई कर रही है।


