ईरान के सुप्रीम-लीडर के प्रतिनिधि 26 अप्रैल को आएंगे भोपाल:’इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ में देंगे संदेश; फतेहगढ़ इमामबाड़ा में तकरीर भी

ईरान के सुप्रीम-लीडर के प्रतिनिधि 26 अप्रैल को आएंगे भोपाल:’इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ में देंगे संदेश; फतेहगढ़ इमामबाड़ा में तकरीर भी

भोपाल में मुस्लिम समाज की एकता और भाईचारे का संदेश देने के उद्देश्य से 26 अप्रैल को ‘इत्तेहाद-उल-मुस्लिमीन जलसा’ आयोजित किया जाएगा। दोपहर 1:50 बजे से 3:00 बजे तक होने वाले इस कार्यक्रम में विभिन्न मसालक के उलेमा एक मंच पर नजर आएंगे। आयोजकों का कहना है कि जलसे के जरिए समाज में आपसी मतभेद खत्म कर ‘सिर्फ उम्मत’ की सोच को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। इस आयोजन में मौलाना डॉ. अब्दुल मजीद हकीम इलाही, जो ईरान के सुप्रीम लीडर के प्रतिनिधि हैं, विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। वे इत्तेहाद-ए-उम्मत पर अपना मार्गदर्शन देंगे। उनके साथ अन्य उलेमा-ए-किराम भी मंच साझा करेंगे।
फतेहगढ़ इमामबाड़ा में ताजियती कार्यक्रम
मुख्य जलसे के बाद मौलाना इलाही शाम को फतेहगढ़ इमामबाड़ा पहुंचेंगे, जहां मगरिब के बाद ताजियती कार्यक्रम (शोक सभा) आयोजित होगा। यह कार्यक्रम ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर रहबर-ए-मोअज्जम आयतुल्लाह सैयद अली खामनेई के संदर्भ में रखा गया है, जिसमें शहर के लोग शामिल होंगे। संक्षिप्त तकरीर, अनुवादक भी रहेगा मौजूद
इमामबाड़ा प्रबंधन के अनुसार, कार्यक्रम में लंबी तकरीर नहीं होगी। मौलाना इलाही संक्षिप्त रूप से अपनी बात रखेंगे, जबकि अन्य उलेमा को भी 5-5 मिनट का समय दिया जा सकता है। वे लोगों से मुलाकात करेंगे और उनके साथ एक अनुवादक भी मौजूद रहेगा। कोहेफिजा में होगा मुख्य आयोजन
यह जलसा कोहेफिजा स्थित एम.आई.जी. हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में आयोजित किया जाएगा। आयोजकों ने शहरवासियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर एकता और भाईचारे का संदेश मजबूत करने की अपील की है।
भोपाल में जलसा-ए-शहादत में अमेरिका-इजराइल मुर्दाबाद के नारे

कार्यक्रम के दौरान कुछ लोगों ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पोस्टर जमीन पर रखकर पैरों से कुचल दिए। सभा के दौरान इजराइल मुर्दाबाद और अमेरिका मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। बता दें कि ऐशबाग स्थित गरीब नवाज मस्जिद में यह कार्यक्रम शुक्रवार देर रात आयोजित किया गया था। पढ़ें पूरी खबर

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *